Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

श्री दादाजी दरबार में शुरू हुआ बरसी उत्सव, श्रद्धालुओं ने किए समाधि दर्शन

45

खंडवा। श्री धूनीवाले दादाजी दरबार में श्री केशवानंद महाराज (बड़े दादाजी) की बरसी पर रविवार को उत्सव का वातावरण रहा। सुबह से ही दरबार में समाधि के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने समाधि दर्शन के साथ ही धूनी में हवन पूजन भी किया। वहीं भंडारे में भोजन प्रसादी भी ग्रहण की।

हर साल आयोजित होता है उत्‍सव

खंडवा में श्रीधूनी वाले दादाजी ने वर्ष 1930 में समाधि ली थी इसके बाद से ही दरबार में इस दिन को बरसी उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। रविवार को प्रतिदिन की तरह दरबार में सेवा पूजा हुई। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रस्ट की ओर से सब्जी पूरी और हलवे की प्रसादी भंडारे में दी गई। वहीं हरिहर भवन में श्रद्धालुओं को केले के पत्तों पर मालपुआ, खीर, हलवा, पुरी की प्रसादी दी गई।

108 दीपकों से होगी आरती

दादाजी दरबार में रात्रि आठ बजे पर्व की महाआरती 108 दीपकों से होगी। वहीं रात 12 बजे धूनी में सूखे मेवे से भक्तों द्वारा हवन किया जाएगा। बरसी उत्सव पर इस बार दरबार में रखी धूनीवाले दादाजी की वर्षों पुरानी कारें और रथ को भी घुमाया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.