Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

नया साल शुरू होने से पहले घर में कर लें ये जरूरी बदलाव, वरना होगी आर्थिक तंगी

40

इंदौर। नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग नए साल में लाभ पाने के लिए कई उपाय करते हैं। वास्तु शास्त्र में नए साल से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जो व्यक्ति के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अगर आप नए साल की शुरुआत तरक्की और खुशहाली के साथ करना चाहते हैं, तो नए साल 2024 के शुरू होने से पहले अपने घर के बाथरूम से कुछ चीजें जरूर हटा लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम से कुछ अशुभ चीजों को हटा दिया जाए, तो घर से दरिद्रता दूर होती है। अन्यथा व्यक्ति को जीवन में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। आइए, जानते हैं कि नया साल आने से पहले कौन-से उपाय कर लेने चाहिए।

बाथरूम से हटाएं ये चीजें

  • लोग बाथरूम में चप्पल पहनकर जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कभी भी टूटी हुई चप्पलें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बाथरूम में टूटी चप्पलें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए नया साल आने से पहले उन टूटी हुई चप्पलों को घर से बाहर कर दें।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में टूटा हुआ शीशा रखना या लगाना अपशकुन माना जाता है। नया साल आने से पहले बाथरूम से टूटा हुआ शीशा हटा दें। माना जाता है कि टूटा हुआ शीशा घर में वास्तु दोष लाता है।
  • अगर आपके बाथरूम के नल से पानी टपक रहा है, तो नए साल के शुरू होने से पहले इसे ठीक करा लें। नल में से पानी टपकने से धन हानि होती है।
  • अगर बाथरूम में आपने पेड़-पौधे रखे हैं, तो उन्हें तुरंत बाथरूम से हटा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में पेड़-पौधों का होना वास्तु दोष बढ़ाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.