Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

नया साल शुरू होने से पहले घर में कर लें ये जरूरी बदलाव, वरना होगी आर्थिक तंगी

51

इंदौर।  नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग नए साल में लाभ पाने के लिए कई उपाय करते हैं। वास्तु शास्त्र में नए साल से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जो व्यक्ति के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अगर आप नए साल की शुरुआत तरक्की और खुशहाली के साथ करना चाहते हैं, तो नए साल 2024 के शुरू होने से पहले अपने घर के बाथरूम से कुछ चीजें जरूर हटा लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम से कुछ अशुभ चीजों को हटा दिया जाए, तो घर से दरिद्रता दूर होती है। अन्यथा व्यक्ति को जीवन में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। आइए, जानते हैं कि नया साल आने से पहले कौन-से उपाय कर लेने चाहिए।

बाथरूम से हटाएं ये चीजें

  • लोग बाथरूम में चप्पल पहनकर जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कभी भी टूटी हुई चप्पलें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बाथरूम में टूटी चप्पलें रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसलिए नया साल आने से पहले उन टूटी हुई चप्पलों को घर से बाहर कर दें।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में टूटा हुआ शीशा रखना या लगाना अपशकुन माना जाता है। नया साल आने से पहले बाथरूम से टूटा हुआ शीशा हटा दें। माना जाता है कि टूटा हुआ शीशा घर में वास्तु दोष लाता है।
  • अगर आपके बाथरूम के नल से पानी टपक रहा है, तो नए साल के शुरू होने से पहले इसे ठीक करा लें। नल में से पानी टपकने से धन हानि होती है।
  • अगर बाथरूम में आपने पेड़-पौधे रखे हैं, तो उन्हें तुरंत बाथरूम से हटा दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में पेड़-पौधों का होना वास्तु दोष बढ़ाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.