Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...

मुख्यमंत्री यादव 25 दिसंबर को इंदौर में, हुकमचंद मिल मजदूरों से करेंगे मुलाकात, विकास कार्यों की देंगे सौगात

61
इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद डा. मोहन यादव अपने पहले दौरे पर 25 दिसंबर को इंदौर आ रहे हैं। इस दौरान शहर में हुकमचंद मिल मजदूरों से मुलाकात करेंगे और करोड़ों रुपयों के विकास कार्यो की सौगात भी शहर को सौंपेंगे। इसके अलावा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे।
जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के इंदौर दौरे की तैयारियों के संबंध में संभागायुक्त मालसिंह और कलेक्टर इलैया राजा टी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों की सभी तैयारियां निर्धारित समय के पूर्व अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए।

लोकार्पण-शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री यादव इंदौर के कन्केश्वरी धाम में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में लगभग 427 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे। वे हुकमचंद मिल मजदूरों को मिली राहत के संबंध में मजदूरों से भेंट करेंगे तथा स्कूटी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये थे बैठक में मौजूद

बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, आइडीए सीईओ आरपी अहिरवार, अपर कलेक्टर गौरव बेनल, स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर रोशन राय तथा राजेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.