Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नौ फीडर पर आज बिजली कटौती एक लाख की आबादी होगी प्रभावित

70

ग्वालियर (नप्र)। संधारण कार्य को लेकर नौ फीडर पर गुरुवार को बिजली गुल रहेगी। इससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित होगी। अवाडपुरा फीडर पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे पानी की टंकी, पिछोरियों की पहाडिया, भूरी माता का क्षेत्र, केशव मंदिर, पीली कोठी सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 11केवी चंद्रनगर फीडर पर सुबह छह से सुबह नौ बजे तक बिजली गुल रहेगी।

इससे चंद्रनगर, ठाकुर मोहल्ला, गुर्जर मोहल्ला, शंकर का खेत, नागदेव की बागिया, मुक्तिधाम मार्ग प्रभावित रहेंगे। काली माता मंदिर, मंगलेश्वर, एसबीआइ तानसेन फीडर पर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे आऊ खाना, घासमंडी धर्मशाला, किला गेट, छोटा बाजार, लखेरा गली, सराफा बाजार, श्रीकृष्ण स्कूल, मंगलेश्वर रोड, काशी नरेश की गली, भारद्वाज का बाड़ा, सुनारन गली, तानसेन नगर, न्यू साकेत नगर, अशोक बिहार कालोनी, तानसेन रोड, बरैया काम्पलेक्स, एसबीआइ चौराहा क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। तानसेन नगर फीडर पर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे लाइन नंबर 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 हजीरा कुटीयाना मोहल्ला, चार शहर का नाका क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 11 केवी पारस विहार, एसकेवी फीडर पर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे फोक्स वेगन, देवनगर, बजरंग नगर, न्यू पारस बिहार कालोनी, झांसी रोड, वन विभाग आवास, सखिया विलास, शुभम काम्पलेक्स, भारत टाकीज रोड, रामबाग कालोनी, खल्लासीपुरा, नौगजा रोड, खटीक मोहल्ला प्रभावित रहेंगे। सिल्वर स्टेट फीडर पर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी।

सदर बाजार मुरार से हटाए ठेले

नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा शहर के प्रमुख बाजारों में सड़क किनारे खड़े होने वाले अवैध हाकर्स और अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा मुरार के व्यस्त सदर बाजार में लगातार अभियान चलाकर ठेले वालों को हाकर्स जोन में भेजा जा रहा है। बुधवार को भी मदाखलत अमले ने अभियान चलाकर ठेलों को व्यवस्थित रूप से लगवाया और हिदायत दी कि सभी ठेले हाकर्स जोन में ही लगाएं। यदि सदर बाजार में ठेले लगाए जाएंगे, तो जब्ती और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.