Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बाबा विश्वनाथ की काशी में पर्यटकों की संख्या में उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी, रोजगार और कारोबार ने पकड़ ली तेजी

43

लखनऊ: बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में पिछले दो वर्षों के दौरान पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस साल की शुरुआत से दो दिसंबर के बीच वाराणसी में पांच करोड़ 38 लाख से अधिक पर्यटकों की आमद हुई, वहीं दो वर्ष में बनारस पहुंचने वालों का आंकड़ा 13 करोड़ से अधिक रहा। पर्यटकों की संख्या में बढोत्तरी से यहां रोजगार, व्यापार व कारोबार ने नई तेजी पकड़ ली है।

उन्होंने बताया कि दो दिसंबर तक यहां भारतीय पर्यटकों की संख्या 5 करोड़ 37 लाख 87 हजार के आसपास रही तो विदेशी पर्यटकों की संख्या 13 हजार 700 से अधिक रही। इसके बाद भी यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। 2023 में सर्वाधिक पर्यटक अगस्त में आए। अगस्त में 9722206 पर्यटक काशी आए, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 7262891 रहा।

जनवरी 2023 में 4429590, फरवरी में 4134807, मार्च में 3781060, अप्रैल में 4267858, मई में 3225476, जून में 3696346 पर्यटकों ने पीएम मोदी की काशी का अवलोकन किया। सितंबर में 3897844, अक्टूबर में 4255674, नवंबर में 4826776 पर्यटकों का आगमन काशी में हुआ। वहीं दो दिसंबर तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो यह 307430 रहा। दो दिसंबर के बाद नव वर्ष तक भी यहां निरंतर पर्यटकों व श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.