Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

New Year Upay 2024: नए साल के पहले ही दिन कर लें ये चमत्कारी उपाय, साल भर नहीं होगी धन की कमी

21

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में कुंडली देखकर भविष्य की गणना की जाती है। यह भी बताया जाता है कि जीवन में कैसे सफल होना है और समस्याओं से कैसे छुटकारा पाना है। आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में खास उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आय में वृद्धि होती है और भाग्योदय होता है। अगर आप धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन ये 3 चमत्कारी उपाय जरूर अपनाएं। आप चाहें तो इनमें से कोई एक उपाय भी आजमा सकते हैं।

तिजोरी से जुड़ा उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन स्नान-ध्यान के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के समय मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। पूजा समाप्त होने के बाद चढ़ाए गए नारियल को लाल कपड़े में बांधें या लपेटें और घर की तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

नहीं टिक पाते पैसे

अगर आपकी जेब में पैसे नहीं टिक पाते हैं, तो नए साल के पहले दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की श्रद्धा पूर्वक पूजा करें। देवी लक्ष्मी को एक मुट्ठी साबुत चावल अर्पित करें। पूजा के बाद साबुत चावल को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। चढ़ाए गए अक्षत (थोड़ी मात्रा में) भी अपने बैग में भी रख सकते हैं। इस उपाय के बाद पैसों की तंगी दूर हो जाती है।

आर्थिक तंगी से परेशान

अगर आप भी वास्तु दोष के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो नए साल के पहले दिन स्नान-ध्यान करें और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। मां लक्ष्मी को 7 कौड़ियां अर्पित करें और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। पूजा के बाद मां लक्ष्मी को चढ़ाई गई, कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.