Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौशहरा ढाला के पास युवक गिरफ्तार जालंधर सराफा बाजार में सोने के भाव में हल्की तेजी, चांदी की कीमतों में आई नरमी मोहाली जिला खजाना दफ्तर में 19 से 21 नवंबर तक लगेगा विशेष पेंशन सेवा कैंप लुधियाना सेंट्रल जेल में चेकिंग के दौरान दो हवालातियों से नशा और मोबाइल बरामद अंतरराष्ट्रीय पहचान वाले जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम की जर्जर हालत पर उठे गंभीर सवाल छठ पूजा के कारण जालंधर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान जालंधर में मौसम का मिजाज बदला, सुबह की हल्की बारिश से तापमान में आई गिरावट पटियाला में नगर निगम कमिश्नर का सख्त रुख, 31 दिसंबर 2025 से पहले के लंबित 'पे-टू' शुल्क पर अल्टीमेटम हरियाणा में नई मोबाइल लैब वैन की खरीद प्रक्रिया अटकी, पिछले तीन वर्षों से बजट मद पर चल रहा मंथन पंचकूला की विशेष पीएमएलए अदालत में पूर्व विधायक रामनिवास सूरजाखेड़ा की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई

देश की अदालतों में 5 करोड़ से अधिक मामले लंबित, उच्चतम न्यायालय में 80 हजार पैडिंग

87

देश की विभिन्न अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं, जिनमें उच्चतम न्यायालय में लंबित 80,000 मामले शामिल हैं। यह जानकारी शुक्रवार को लोकसभा में दी गई थी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि एक दिसंबर तक देश की विभिन्न अदालतों में 5,08,85,856 मामले लंबित थे, जिनमें सभी 25 उच्च न्यायालयों में लंबित 61 लाख से अधिक मामले शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिला और अधीनस्थ अदालतों में 4.46 करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। भारतीय न्यायपालिका में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 26,568 है।  शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है, वहीं उच्च न्यायालयों में यह आंकड़ा 1,114 न्यायाधीशों का है। जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 25,420 है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.