Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त

फायरिंग रेंज से घबराए लोग बोले-अब गांव छोड़ना पड़ेगा

34

जबलपुर। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) खमरिया के वर्धाघाट स्थित फायरिंग रेंज में अभ्‍यास के दौरान कब गोलियां न जाने सीना चीर दें, अब तो ऐसा लगता है कि गांव ही छोड़ देना पड़ेगा, तभी जान बचेगी। यह कहना है खमरिया के वर्धाघाट स्थित फायरिंग रेंज में रह रहे करीब 1200 परिवारों के लोगों का। बोले-इस समय दहशत में जी रहे हैं।

दो किलोमीटर दूर बैठे ग्रामीण के हाथ में जा लगी थी गोली

शनिवार को प्रेक्टिस फायरिंग की जा रही थी, इस दौरान एक गोली पहाड़ से टकराकर दो किलोमीटर दूर बैठे ग्रामीण के हाथ में जा लगी थी। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। युवक के जख्मी होने के कारण फायरिंग अविलंब बंद कर दी गई। सूचना पाते ही खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी थी।

पांच दिन से चल रही है फायरिंग

आरपीएफ द्वारा 11 दिसम्बर से फायरिंग रेंज में फायरिंग की प्रेक्टिस की जा रही है। रोजाना की तरह सुबह फायरिंग शुरू हुई थी। अधिकारी और जवान फायरिंग रेंज में बनाए गए 45 डिग्री के कोण में फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान एक गोली पहाड़ से टकराई। गोली सीधे दो किलोमीटर दूर ग्राम वर्धाघाट में अपने घर के पास बैठे दिलीप बेन (32) के हाथ में जा लगी थी।

युवक के जख्मी होने से ग्रामीणों में आक्रोश

फायरिंग से युवक के जख्मी होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि वहां असुरक्षित ढंग से फायरिंग की जाती है। फायरिंग की आवाज से जहां गांव के बच्चों में दहशत रहती है, वहीं हर वक्त रेंज से निकली गोली से ग्रामीणों के घायल होने की आशंका भी बनी रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.