Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

लाटपहाड़ी गांव के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई मोटरसाइकिल, दो की मौत, एक गंभीर

28

कटनी । रीठी थाना अंतर्गत लाटपहाड़ी गांव के पास एक बिगड़ी हुई खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराए मोटरसाइकिल सवारों में से दो की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। घायल व मृतक कहां के रहने वाले हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार बड़गांव से पहले लाटपहाड़ी गांव के पास दमोह मार्ग पर एक धान से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली का टायर पंक्चर होने से चालक टायर निकालकर सुधार कराने ले गया था। रात 10 बजे के लगभग बड़गांव की ओर से आकर मोटरसाइकिल से रीठी की तरफ जा रहे तीन युवक खड़ी ट्राली से टकरा गए। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची रीठी पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी में भर्ती कराया। जिसका नाम रवि पिता राकेश सिंह गोंड बताया जा रहा है जबकि मृतकों में एक घायल रवि का भाई राहुल पिता राकेश सिंह है और दूसरे मृतक का नाम रज्जू सिंह बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी रीठी राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घायल के बताए अनुसार वे कुम्हारी के पास के रहने वाले हैं। जिसको लेकर कुम्हारी पुलिस से संपर्क किया गया है लेकिन देर रात तक युवक कहां के थे और कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी नही लग सकी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.