Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन...

इंदौर फिर एनआरआइ मेहमानों का करेगा स्वागत, सम्मेलन 17 दिसंबर को

45

इंदौर। शहर एक बार फिर विदेश में बसे इंदौरियों का स्वागत करने जा रहा है। नगर निगम और इंदौर एनआइआर फोरम द्वारा 17 दिसंबर को एनआरआइ समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 40 देशों में बसे 250 से ज्यादा इंदौरी शामिल होंगे।

ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में दो सत्रों में आयोजित होने वाले इस आयोजन में इस बात पर चर्चा होगी कि विदेश में बसे इंदौरी इंदौर के लिए क्या कर सकते हैं और इंदौर से उनकी क्या अपेक्षा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव विदेश में बसे इन इंदौरियों को विश्राम बाग में पोहा पार्टी भी देंगे। इंदौरी इस अवसर पर यहां तैयार अयोध्या राम मंदिर की प्रतिकृति के दर्शन भी करेंगे।

गुरुवार को मीडिया से चर्चा में महापौर ने बताया कि एक विश्लेषण के मुताबिक 68 बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में इंदौरी लोग महत्वपूर्ण भूमिका में हैं और इंदौर के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं। आयोजन में शामिल होने वाले इंदौरी शहर से जुड़ी समस्याओं के निराकरण व शहर हित में किस तरह अपना योगदान दे सकते हैं। इस संबंध में अपने सुझाव व सहयोग के बारे में जानकारी देंगे।

40 देशों के 200 लोग आएंगे

इसके अलावा विदेश में रह रहे एनआरआइ के परिवार के सदस्य जो इंदौर में रह रहे हैं, उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए इंदौरवासी किस तरह सहयोग दे सकते है। इस पर भी चर्चा होगी। इस मौके पर अप्रवासी भारतीयों की सुविधा के लिए एक वेबसाइट भी लांच की जाएगी।

महापौर 40 देशों के अप्रवासी इंदौरी लोगों से आनलाइन और लगभग 200 लोगों से प्रत्यक्ष चर्चा करेंगे। इनमें अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, मलेशिया, यूएई, बहरीन, जापान, आयरलैंड, जर्मनी, स्वीडन के साथ ही अफ्रीकी देशों से अप्रवासी इंदौरी कार्यक्रम में आनलाइन या आफलाइन जुड़ेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.