Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राजस्थान में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज, पीएम मोदी की मौजूदगी में बनेंगे भजनलाल शर्मा राज्य के 14वें मुख्यमंत्री

42

 भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में शर्मा के साथ ही ये दोनों नेता भी शपथ लेंगे।

राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे। अल्बर्ट हॉल के बाहर दोपहर 12 बजे होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि समारोह के लिए केंद्रीय नेताओं और राज्य के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजे गए हैं।

समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है। इनमें भाजपा के झंडे और केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं। राज्य में 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 सीट पर जीत दर्ज की है। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.