Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प... Manendragarh Jila Samachar: कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण और सिद्धबाबा धाम में पूजा-अर्चना, विकास ... Surajpur News: बीजापुर में जवान विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने आत्महत्या से किय...

मतांतरण का आरोप, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने चर्च के सामने किया प्रदर्शन

35

सीहोर। शहर के लुर्धमाता चर्च के सामने रविवार सुबह हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ये विरोध प्रदर्शन मतांतरण की शंका को लेकर था। हिंदू संगठन का कहना था कि यहां हर रविवार को बड़ी संख्या में मतांतरण कराया जाता है। इस रविवार को 300 से ज्यादा लोगों का मतांतरण कराया जा रहा था, जिसकी सूचना हमें अपने विश्वसनीय सूत्रों से मिली थी। इसलिए हम यहां मतांतरण रुकवाने आये।

चर्च ने आरोपों को नकारा

उधर, इस मामले में चर्च के लोगों और फादर प्रभुदास तिर्की का कहना है कि यहां क्रिसमस की तैयारियों को लेकर आयोजन किया जा रहा था। जिसमें शामिल होने पूरे जिले से लोग आए थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं, जो कैरोल गाने की तैयारी कर रही थीं।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

इस मामले में प्रशासन के अधिकारी बचते नजर आए। नायब तहसीलदार रिया जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने चर्च में मौजूद लोगों को बाहर निकाला और विवाद बढ़ने से बचाया। लेकिन हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने चर्च से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.