Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

PM मोदी ने लालदुहोमा को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

39

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुक्रवार को लालदुहोमा को बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूर्वोत्तर राज्य में नई सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा ने शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य की राजधानी आइजोल में राजभवन में आयोजित एक समारोह में उनके साथ 11 अन्य लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उनमें से सात ने कैबिनेट मंत्री और चार ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

मोदी ने एक्स पर कहा, ‘‘मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर लालदुहोमा को बधाई। केंद्र सरकार मिजोरम के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नयी सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.