Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इन चीजों को बिल्कुल भी अपने सिरहाने रखकर न सोएं, वरना घर से चली जाएगी बरकत

37

इंदौर।  वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि अगर चीजों के रखरखाव में वास्तु के नियमों का ध्यान न रखा जाए या गलत दिशा में रखा जाए, तो घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में सोते समय तकिए के पास कुछ चीजों को रखने की मनाही है। हिंदू धर्म में झाड़ू को बहुत शुभ माना जाता है। झाड़ू को कभी भी गलत स्थान पर नहीं रखना चाहिए और ना ही रात को सोते समय झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखना चाहिए। क्योंकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है।

झाड़ू का सही स्थान

आप झाड़ू को किसी ऐसे स्थान पर रख सकते हैं, जहां उस पर किसी की नजर न पड़े। झाड़ू रखने के लिए उत्तर-पश्चिम कोना उपयुक्त माना जाता है। झाड़ू को कभी भी किचन, बेडरूम या घर के मंदिर के पास नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति की परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक सामान

वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे- मोबाइल फोन या घड़ी को अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए। व्यक्ति को अपने तकिए के पास अपनी पढ़ाई से जुड़ी चीजें जैसे अखबार या किताबें रखकर भी नहीं सोना चाहिए, क्योंकि इससे उसके ज्ञान का अपमान होता है।

इन चीजों को रखें

कपड़े में थोड़ी सी फिटकरी बांधकर, तकिये के नीचे रखकर सोने से बुरे सपने नहीं आते हैं। इसी तरह अगर रात को सोते समय अचानक डर के कारण आप बार-बार उठते हैं, तो आप अपने तकिए के नीचे 5 या 6 छोटी इलायची को एक कपड़े में बांधकर रख सकते हैं। रात को सोने से पहले अपने बिस्तर के पास पानी से भरा एक बर्तन भी रख सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.