Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स...

क्या घर के सामने लगा सकते हैं अनार का पेड़, ज्योतिष से जानें

48

इंदौर।  वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का विशेष महत्व होता है। पेड़-पौधों की सनातन धर्म में पूजा की जाती है, क्योंकि यह माना जाता है कि इनमें देवी-देवता रहते हैं। ऐसे में पेड़-पौधों को घर पर लगाना शुभ बताया गया है। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। आपके परिवार पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने विस्तार से बताया कि अनार का पेड़ घर के सामने लगाना अशुभ होता है या शुभ होता है।

घर के सामने लगाएं अनार का पेड़

वास्तु एक्सपर्ट की मानें तो घर के सामने अनार का पेड़ लगाना चाहिए। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी अनार के पेड़ पर रहते हैं। ऐसे में इसको लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ेगा। आपके यहां सुख-समृद्धि आएगी।

आग्नेय दिशा में अनार का पेड़ लगाएं

अनार के पेड़ को घर के आग्नेय दिशा की ओर लगाना चाहिए। आपके ऐसा करने से वंश की वृद्धि होगी। आपका परिवार को कभी पैसों की कमी के लिए नहीं जूझना पड़ेगा।

दक्षिण दिशा में अनार के पेड़ को न लगाएं

अनार के पेड़ को लगाते समय यह ध्यान रखें कि दक्षिण दिशा को इसको ना लगाए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ शुरू हो सकता है। उसको जीवन में सफलता नहीं मिलती है। अनार के पेड़ को इस दिशा में लगाने से बचना चाहिए।

देवी-देवताओं का घर पर होगा आगमन

अनार का पेड़ घर के सामने लगाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको भविष्य में अच्छे फल मिलेंगे। घर में देवी-देवताओं का आना होगा। घर में अनार का पौधा लगाने से घर में कभी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.