Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘परिवार के एक सदस्य को खो दिया’ ‘फ्रेडरिक्स’ के निधन पर छलका ‘CID’ टीम का दर्द, कहा-‘याद रहोगे हमेशा दोस्त’

62

मुंबई:  छोटे पर्दे पर लंबे समय तक चलने वाले शो ‘CID’ फेम एक्टर दिनेश फिड्निस का 4 दिसंबर को निधन हो गया है। एक्टर की हालत काफी गंभीर थी और वो रविवार से वेंटिलेटर पर थे।

जिंदगी और मौत की जंग लड़ते-लड़ते एक्टर ने 57 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। ‘CID’ के ‘फ्रेडरिक्स’ रोल से सबको हंसाने वाले एक्टर के यूं अचानक चले जाने से उनके को-स्टार को बेहद सदमा लगा। सभी ने सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।

डॉक्टर सावंके उर्फ एक्टर नरेंद्र गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि 

सीआईडी में डॉक्टर सावंके का रोल निभाने वाले दिग्गज एक्टर नरेंद्र गुप्ता ने दिनेश फड्निस को याद करते हुए लिखा-‘याद आओगे, याद रहोगे हमेशा दोस्त । जल्दी कर दी न जाने में यार ।। प्रभु तुम्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे । ॐ शांति । मेरे प्रिय मित्र दिनेश फडनीस को शांति मिले, आपकी आत्मा को शांति मिले.. हम शादी की यादों के साथ रहेंगे।’ 

श्रद्धा मुसले

वहीं CID में Dr. Tarika का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा मुसले  ने एक्टर संग फोटो शेयर की है। उसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा-‘हम आपको याद करेंगे फ्रेडी सर।’

अंशा सईद

सब-इंस्पेक्टर पूर्वी यानी एक्ट्रेस अंशा सईद ने भी अपना दुख जताते हुए लिखा-‘इसी मूड में आपको हमेशा याद रखूंगी! आपकी याद आती है सर। ओम शांति।’

हृषिकेश पांडे

एक्टर हृषिकेश पांडे  ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-‘विश्वास नहीं हो रहा कि परिवार के एक सदस्य को खो दिया…।’

Bollywood Tadka

जान्वी छेड़ा

बता दें कि दिनेश फिड्निस को मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक्टर लीवर डैमेज से लड़ाई लड़ रहे थे। उनके हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरों के बीच कहा जा रहा था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, मगर बाद में दयानंद शेट्टी ने इस खबर को गलत बताते हुए कहा था कि वो किसी बीमारी के चलते वेंटिलेटर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.