Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग: नालसार विवाद पर वकीलों का विरोध प्रदर्शन, CJI की फट... हिमाचल में 25 साल बाद फिर शुरू होगी सरकारी लॉटरी: वित्तीय संकट से निपटने के लिए सुक्खू सरकार ने जारी... अशोकधाम मंदिर हादसा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि, प्रशासनिक विफलता व जांच पर ग... NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान

विधायक के बेटे ने युवक को दी धमकी, बोला मेरे पिता विधायक बन गए अब तुझे कौन बचाएगा, एफआईआर दर्ज…

38

ग्वालियर।  भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने ग्वालियर में फोन कर एक युवक को धमकी दी है। पिता के चुनाव जीतने के बाद पिछोर विधानसभा से विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने युवक को फोन पर कहा है कि अब पिता चुनाव जीत गए हैं तेरा क्या होगा क्या तू अपने पैरों पर चल भी पाएगा। इस पूरी धमकी की रिकॉर्डिंग युवक ने मोबाइल में की है और पुरानी छावनी थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

ग्वालियर की पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में आने वाले जलालपुर निवासी सिकंदर यादव को धमकी दी गई है। ग्वालियर के एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार सिकंदर यादव ने शिकायत कर बताया है कि जब दिनेश ने पार्षद का चुनाव लड़ा था तो दूसरे प्रत्याशी का समर्थन उन्होंने और उनके परिजनों ने किया था।

इस बात से दिनेश उनसे नाराज चल रहा था। पिता के चुनाव जीतने के बाद उसने फोन पर धमकी दी है यह ऑडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.