Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...

इंडिगो, स्पाइसजेट समेत कई अन्य विमानों की 33 उड़ानें बेंगलुरु की ओर डायवर्ट

39

बेंगलुरु:  ‘मिगजॉम’ चक्रवात के चलते तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच सोमवार को 33 उड़ानें चेन्नई से यहां केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) की ओर मोड़ दी गईँ।.

केआईए का संचालन करने वाली बेंगलूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (बीआईएएल) के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो, स्पाइसजेट, एतिहाद, लुफ्थांसा और गल्फ एयर की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को चेन्नई से बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया है। चेन्नई में कई उड़ान रद्द की जा चुकी हैं।

बता दें कि चक्रवात ‘मिगजॉम’ (Cyclone Michaung) के तमिलनाडु तट के करीब पहुंचने से चेन्नई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. कई पेड़ उखड़ गए हैं. कांचीपुरम में भी तेज बारिश हुई. बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव हुआ। चेन्नई के अधिकांश हिस्से पानी में डूबे हुए हैं, निचले इलाकों में भारी बाढ़ आ गई है। चक्रवात के कल दोपहर नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराने की आशंका है।  चेन्नई शहर में आज सुबह 5:30 बजे तक 24 घंटों में मीनांबक्कम में 196 मिमी और नुंगमबक्कम में 154.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.