Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

MP Election Results 2023 : जबलपुर में मतगणना शुरू होते ही आने लगे रुझान, इस दल ने बनाई बढ़त

40

जबलपुर। जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना प्रात: 8 बजे से जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्‍वविद्यालय मैं प्रारंभ हो गई है। मतगणना की शुरुआत डाकमतों की गिनती से प्रारंभ हुई। जबलपुर की आठों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की मतगणना शुरू होते ही रुझान आने शुरू हो गए हैं। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। कोई अव्‍यवस्‍था नहीं हो इसके लिए पुलिस और अतिरिक्‍त बल तैनात है। बता दें कि गणना के लिए तैनात कर्मी और अधिकारी समय से पहुंचे। आठों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों तथा राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला गया है।

सुबह 7 बजे खोला गया स्ट्रांगरूम

सुबह 7 बजे निर्वाचन आयोग के गणना प्रेक्षकों की मौजूदगी में खोला गया। स्ट्रांगरूम को खोले जाने की सूचना सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों को भी दी गई है। स्ट्रांगरूम को खोलने के समय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी, उम्मीदवार एवं उनके निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।

वाहन समेत गणना स्थल तक पहुंचे प्रतिनिधि

राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि डाक मत पत्रों की पेटियों को ले जाने में प्रयुक्त वाहन की निगरानी के लिए वाहन समेत गणना स्थल तक पहुंचे। सभी आठ विधानसभा क्षेत्र की डाक मतपत्रों की मत पेटियों को एक ही वाहन से मतगणना स्थल तक गए। पुलिस अभिरक्षा में अलग स्ट्रांगरूम में कड़ी सुरक्षा के बीच इन्हें रखा गया था। इस समूची प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई है।

हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखे हैं माइक्रो आब्जर्बर

प्रत्येक टेबल पर निगरानी के लिए एक माइक्रो आब्जर्बर को भी तैनात हैं। बता दें कि ये माइक्रो आब्जर्बर गणना सुपरवाइजर और गणना सहायक के अलावा हैं और केन्द्र सरकार के अधिकारी या कर्मचारी हैं। गणना टेबलों पर तैनात माइक्रो आब्जर्बर मतगणना के दौरान हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखे हैं। नियुक्त प्रेक्षक अपनी रिपोर्ट आयोग के प्रेक्षकों को ही देंगे।

गणना कर्मियों को अलग-अलग रंग के परिचय पत्र

गणना कर्मियों को इस बार अलग-अलग रंग के परिचय पत्र दिए गए हैं। मतगणना के लिए नियुक्त कर्मी-अधिकारी सुबह 6 बजे मतगणना स्थल पहुंचे। उन्हें जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित इण्डियन कॉफी हाऊस के गेट से प्रवेश दिया गया। व्यवस्था कॉफी हाऊस से लगे मैदान पर की गई है, जहां सभी ने वाहनों की पार्किंग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.