Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जबलपुर, भोपाल और इंदौर में वर्षा के आसार, सुबह कोहरा छाने के आसार

40

भोपाल। प्रदेश में इस समय अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। वहीं वर्तमान में अरब सागर के साथ ही बंगाल की खाड़ी से भी लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश में बादल बने हुए हैं। साथ ही रुक-रुककर वर्षा हो रही है। निचले स्तर पर बादल बने रहने और वातावरण में बड़े पैमाने में नमी के कारण सुबह के समय घना कोहरा भी छा रहा है।

गुरुवार को भोपाल में सुबह सात बजे से आठ बजे तक दृश्यता 50 मीटर रह गई थी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।

उधर, गुरुवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक गुना में 15, खजुराहो में 6.8, टीकमगढ़ में छह, नौगांव में पांच, भोपाल में पांच, उमरिया में चार, दमोह में तीन, पचमढ़ी में दो, बैतूल, सागर, सीधी और जबलपुर में एक, सतना में 0.2, इंदौर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। राजस्थान में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तरी महाराष्ट्र पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। इस वजह से भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में वर्षा हो रही है। अभी दो दिन तक बादल बने रहने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.