Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

निगम आयुक्त द्वारा महाप्रबंधक के घर बुलडोजर भेजने की निंदा, बिजली कनेक्शन काटने के नोटिस पर कार्रवाई

53

ग्वालियर। महाप्रबंधक शहर वृत के निज निवास पर आयुक्त नगर निगम ग्वालियर द्वारा की गई की निंदा मध्यप्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ ने की है। इस मामले को लेकर लामबंद हुए सहायक अभियंता, कार्यपालक निदेशकों ने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर बवाल

ज्ञापन में बताया गया कि ऊर्जा विभाग के निर्देश पर विद्युत बिल भुगतान नहीं होने की स्थिति में विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाती है। नगर निगम ग्वालियर से संबंधित विद्युत बिलों के भुगतान के लिए कहा गया था। लेकिन नियत अवधि में बिजली बिल भुगतान नहीं किया गया है। बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन काटने का नोटिस जारी किया गया।

आयुक्त नगर निगम पर आरोप

आयुक्त नगर निगम ग्वालियर द्वारा बिजली बिल का भुगतान न करते हुए कनेक्शन काटने की नियमानुसार की गई कार्रवाई को व्यक्तिगत लेते हुए महाप्रबंधक शहर वृत नितिन मांगलिक के निज निवास जो लगभग 35 वर्ष पहले से निर्मित है पर बुलडोजर भेजकर जो काम किया गया उससे उनके परिवारी जन भयभीत व असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ आयुक्त नगर निगम ग्वालियर द्वारा किसी जिम्मेदार विद्युत अधिकारी के प्रति व्यक्तिगत रूप से की गई कार्यवाही की निंदा करता है साथ भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति न हो इसके लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.