Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...

अमेरिका में भारतीय छात्र की दिल दहला देने वाली घटना..पूरे परिवार को दी भयानक मौत

51

न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के 23 वर्षीय एक छात्र को न्यू जर्सी कॉन्डोमिनियम के अंदर अपने दादा-दादी और चाचा की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

साउथ प्लेनफील्ड पुलिस विभाग और मिडलसेक्स काउंटी अभियोजक के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि ओम ब्रह्मभट्ट पर दिलीप कुमार ब्रह्मभट्ट (72), बिंदु ब्रह्मभट्ट (72) और यशकुमार ब्रह्मभट्ट (38) को गोली मारने का आरोप है।

 मिडलसेक्स काउंटी अभियोजक के कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सोमवार को एक पड़ोसी ने गोली चलने की आवाज सुनी जिसके बाद अधिकारी सुबह करीब 9 बजे मौके पर पहुंचे और तीनों को मृत पाया। एनबीसी न्यूयॉर्क की खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ओम कुछ महीने पहले ही न्यूजर्सी आया था।

 पुलिस के अनुसार, गोली चलाने का कारण पता नहीं चला है, लेकिन पड़ोसी ने एनबीसी न्यूयॉर्क को बताया कि पहली बार पुलिस को यहां नहीं बुलाया गया। पड़ोसी के अनुसार, पहले एक बार घरेलू हिंसा के चलते पुलिस को यहां बुलाया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान कहा है कि यह हिंसा की अचानक की गई घटना नहीं है, हालांकि आरोपी से आम जनता को कोई खतरा भी नहीं था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.