Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

देखते हो गया पर्दाफाश, घर बनाने के लिए मंदिर में की थी चोरी

46

धुर्वा पुलिस ने ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर से चोरी गए सामान के साथ जगन्नाथपुर शिव मंदिर निवासी सन्नी उरांव को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर उसके घर से मंदिर में चोरी गए सभी सामान बरामद कर लिए गए।

घर बनाने के लिए मंदिर से की थी चोरी
सोमवार को चोरी के आरोपित युवक सन्नी उरांव को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। सन्नी ने पुलिस को बताया कि वह एचईसी की जमीन में अवैध रूप से घर बनाकर रहता है। कैटरिंग का काम करता है। काफी दिनों से काम नहीं मिलने के कारण पैसे की काफी दिक्कत हो गई थी। इस बीच एचईसी द्वारा अतिक्रमण हटाने की बात कही जा रही थी। प्रतिदिन जगन्नाथपुर मंदिर में सैकड़ो श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती थी और काफी चढ़ावा चढ़ना था। अचानक ख्याल आया कि मंदिर में सोना-चांदी और रुपया काफी चढ़ावा के रूप में चढ़ता है। मंदिर में चोरी कर अपना घर बना लेंगे यही सोचकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

21 नवंबर को हुई थी मंदिर से चोरी
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि राज्य के करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में 21 नवंबर सोमवार की रात मंदिर के कार्यालय की खिड़की तोड़कर काफी सामान चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव के लिखित आवेदन पर धुर्वा थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विमल नंदन सिन्हा ने पुलिस टीम का गठन किया था। लगातार छापेमारी, सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर युवक जगन्नाथपुर मंदिर के समीप शिव मंदिर निवासी सन्नी उरांव को पूछताछ के लिए थाना लाया। पुलिस के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर सनी ने पुलिस को चोरी के विषय में अपनी संलिप्तता बताते हुए अपने घर में छुपा कर रखे हुए चोरी के सारा सामान को बरामद करवा दिया है। पुलिस चोरी के आरोप में सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है और सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज देगी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर जगन्नाथपुर मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

चोरी गए इन सामानों की हुई बरामदगी पारा लाइट 5 पीस माइक सेट 2 पीस तार सहित नगद 4 हजार रुपये सोने का छोटा टिकली दो पीस सोने का जितिया दो पीस लॉकेट चांदी का बेल पत्र चांदी का तितली जैसे तीन लाकेट चांदी का सिक्का चांदी का तीन चार पत्तर छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी नारायण सोरेन, अशोक राय, अमित कुमार, नंद कुमार यादव, मिथिलेश कुमार निराला, राजेश कुमार छापेमारी टीम में शामिल थे।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.