Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, हमीदिया अस्पताल के लिफ्ट आपरेटर सहित तीन की तलाश

42

भोपाल। वीआइपी रोड स्थित करबला घाट के पार्क में बुधवार रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। युवती द्वारा मदद के लिए शोर मचाने पर आरोपित भाग निकले। आरोपितों में से एक हमीदिया अस्पताल में लिफ्ट का आपरेटर है। पुलिस आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह है मामला

कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती चार माह पहले हमीदिया अस्पताल में काम करती थी। उस समय उसकी पहचान अस्पताल की लिफ्ट के आपरेटर विवेक धावड़े से हो गई थी। एक ही मोहल्ले में रहने के कारण उनका परिचय बढ़ गया था। उनके बीच फोन पर भी बातचीत होने लगी थी। बुधवार शाम को युवती घर से कुछ सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी। तभी रास्ते में उसे विवेक मिल गया। वह युवती को बात करने के बहाने से वीआइपी रोड स्थित करबला घाट के पास बने पार्क में ले गया। रात करीब आठ बजे विवेक का दोस्त सुधीर व एक अन्य भी वहां पहुंच गए।

शोर मचाने पर भागे आरोपित

युवती कुछ समझ पाती, तभी तीनों बुरी नीयत से उसे खींचकर झाड़ियों में ले गए। वहां वे लोग उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। युवती ने मदद के लिए शोर मचाया और उनके चंगुल से छूटकर भागी। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपित भाग गए। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित विवेक धावड़े, सुधीर व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है। विवेक के गिरफ्तार होने के बाद अज्ञात आरोपित युवक के बारे में पता चल सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.