Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

लोकायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी से रिश्वत मांगने वाले लेखापाल को रंगे हाथ पकड़ा, पत्नी पर भी चल रही जांच

36

खरगोन। जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर झिरन्या के स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी से अवकाश व प्रोत्साहन की राशि 1 लाख 33 हजार रुपए निकालने के लिए 45 हजार की रिश्वत मांगने वाले लेखापाल और उसके साथी को लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा है। फरियादी की पत्नी बीमार थी। उनका निधन हो गया था। इसके चलते वह दो माह से अवकाश पर थे।

लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल के अनुसार फरियादी निकेश कनाड़े मनावर के निवासी है। वह झिरन्या के स्वास्थ्य केंद्र के तहत उपस्वास्थ्य बड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हैं। उनकी पत्नी की बीमारी के कारण उन्होंने दो माह का अवकाश लिया था। अवकाश व प्रोत्साहन की राशि 1 लाख 33 हजार रुपये हुई। यह राशि बीएमओ कार्यालय झिरन्या में रुकी थी।

लेखापाल ने की मांग

स्वास्थ्य अधिकारी ने विभाग के लेखापाल आनंद कनेल से निकालने की मांग की। इस पर लेखापाल ने कहा कि राशि तो मैं निकाल दूंगा,लेकिन इसके एवज में 56 हजार रुपए की रिश्वत देना होगी। इसमें फरियादी ने पांच हजार रुपए एडवांस राशि दी गई। इसके बाद फरियादी ने एसपी लोकायुक्त इंदौर को शिकायत कर दी। साथ ही कुछ साक्ष्य भी दिए।

बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे स्वास्थ्य अधिकारी निकेश कनाड़े ने लेखापाल से कहा कि राशि देने आ रहा हूं। इसमें लेखापाल ने शक्ति मशीनरी स्टोर्स पर शिवराज यादव नामक व्यक्ति को राशि देने को कहा। यहां जैसे ही 45 हजार रुपये की राशि शिवराज को दी लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में लोकायुक्त ने लेखापाल व उसके साथी को पकड़ा। आरोपितों को पक़ड़ने के बाद रेस्ट हाउस लाया गया। यहां पूरी कार्रवाई की गई।

सहमति पर छोड़ा, साथी पर जांच जारी

डीएसपी ने बताया कि आरोपित लेखापाल आनंद कनेल को सहमति पर छोड़ा है। उसके साथी शिवराज पर जांच जारी है। जांच व वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन के अनुसार ही आगे की प्रक्रिया होगी। आरोपित के खिलाफ धारा 7 भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है। आनंद कनेल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 2007 में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है। वह झिरन्या में ही कई सालों से काम कर रहे हैं।

छात्रावास अधीक्षिका पत्नी की चल रही है जांच

आनंद कनेल की पत्नी मंजू कनेल आदर्श एकलव्य विद्यालय छात्रावास अधीक्षिका थी। यहां जुलाई माह में भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी। 7 जुलाई को दुकान से छात्रावास राशन पहुंचने के दो घंटे के बाद बाजार में बिक्री हो गई थी। शिकायत के बाद मंजू को खरगोन अटैच किया था। उस दौरान की कार्रवाई में आरोप था कि आनंद कनेल के अंगूठे से राशन निकाला जाता था। अवकाश के दिनों में ही तीन माह के राशन के बिल लगाकर राशि निकाली गई थी।इसकी जांच चल रही है। अब आनंद पर रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.