Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चंडीगढ़ और पंचकूला में दिखा संविधान दिवस का राजनीतिक प्रभाव: विधानसभा में विशेष सत्र और सड़कों पर का... समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रमेश बिंद की गाड़ी पर हुआ जानलेवा हमला: बेटे का इलाज कराकर अस्पताल से... नोएडा में शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण और लाखों की ठगी: वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सन... देशभर में सर्दी ने पकड़ा जोर: दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन, राजस्थान में शीतलहर और दक्षिण भारत म... संसद के दोनों सदनों की बैठकें फिर से बुलाने की तैयारी: परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासी... रोहतक के मिलन ढाबे पर चार युवकों की सनसनीखेज हत्या से दहला हरियाणा: भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर ली वा... केरल में कटहल के शौकीन जंगली हाथी 'चक्काकोम्बन' को पकड़ने के लिए वन विभाग की बड़ी मशक्कत: दूसरे दिन ... क्राइस्टचर्च टेस्ट का पहला सेशन पूरी तरह कीवी टीम के नाम: किस्मत के सहारे टॉम लैथम ने खेली शानदार अर... गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026: आज रखा जा रहा है भगवान गणेश को समर्पित विशेष व्रत, जानिए पूजा का शुभ मु... व्हाट्सएप लाने जा रहा है शानदार फीचर: विदेश यात्रा के दौरान अब लोकल सिम या महंगे रोमिंग पैक की नहीं ...

इंदौर में युवक के अपहरण-हत्या के तीनों आरोपित गिरफ्तार, भागने में हाथ-पैर टूटे

76

इंदौर। तेजपुर गड़बड़ी निवासी 18 वर्षीय पुष्कर उर्फ चीकू का अपहरण और हत्या करने वाले तीनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपितों के हाथ-पैरों में चोट आई है। पुलिस का दावा है आरोपित बचकर भागने के दौरान जख्मी हो गए। तीनों का तेजपुर गड़बड़ी और आइडीए मल्टी में जुलूस भी निकाला गया। अफसरों का दावा है कि अपहरण के थोड़ी देर पहले आरोपितों से विवाद हुआ था। उन्होंने एफआइआर में हुई देरी से पल्ला झाड़ा है।

पुष्कर उर्फ चीकू का 16 नवंबर को आरोपित शंकर बलाई, तिलक कोरी और करण उर्फ छोटू बंजारा ने चोइथराम सब्जी मंडी के समीप से अपहरण कर लिया था। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और कुएं में धक्का देकर मार डाला। शनिवार रात पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपितों का निकाला जुलूस

घायल आरोपितों को पुलिस घटना स्थल पर ले गई और नाट्य रूपांतरण करवाया। इस दौरान पुलिस ने तीनों का जुलूस निकाला। लड़खड़ाते हुए चल रहे आरोपितों ने माफी मांगी। एडिशनल डीसीपी (जोन-1) आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि घटना से कुछ देर पूर्व आरोपितों से विवाद हुआ था। उस वक्त चीकू का दोस्त प्रेम निमानी भी था। प्रेम के जाने के बाद तीनों ने चीकू को अगवा कर लिया।

एक दिन बाद लिखी एफआइआर

प्रेम ने घटना के आधा घंटे बाद पुलिस को सूचना दी, लेकिन एफआइआर दूसरे दिन लिखी। चीकू और आरोपितों को तलाशने में भी सुस्ती दिखाई। चुनाव का बहाना बनाकर अफसर टालते रहे। शनिवार को एक आरोपित के कबूलनामा के बाद पुलिस के होश उड़े और एफएसएल अफसरों को लेकर शव बरामद करने पहुंचे।

कैफे पर बुलाकर अपहरण की कोशिश

पलासिया थाना क्षेत्र में भी तीन युवकों ने आपसी विवाद के बाद बाद दोस्त को अगवा करने का प्रयास किया। उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए। पुलिस ने ए टियारा रिजेंसी (बिचौली हप्सी) निवासी अनुज बिहारी बियानी की शिकायत पर आरोपित सार्थक राठी (अग्रवाल नगर), आर्यन जैन (जानकी नगर) और हर्ष टेकवानी निवासी पलसीकर कालोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.