Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बालाघाट में स्मृति ईरानी बोलीं- सोनिया मैडम कहती थीं, राम का अस्तित्व नहीं, आज उनके बच्चे रामभक्तों से वोट मांगने घूम रहे

62

कटंगी/बालाघाट। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जिले की कटंगी और बालाघाट विधानसभा पहुंचीं। बालाघाट विधानसभा के लालबर्रा के हाईस्कूल मैदान में उन्होंने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को भाजपा की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कांग्रेस को राम मंदिर तथा भगवान के अस्तित्व पर सवाल उठाने पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसलिए चुनाव लड़ रही है ताकि बंदरबांट हो सके। कांग्रेसी एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि इस लाड़ली बहना योजना का क्या करें। कांग्रेसी बात कर रहे हैं कि अगर सत्ता में आ गए तो इस योजना को बंद कर देंगे।

गरीब बहनों को पैसे जाए तो गांधी खानदान को न सुहाए

स्मृति ईरानी ने कहा कि गरीब बहनों को पैसे जाए तो गांधी खानदान को न सुहाए। गांधी खानदान के राज में बालाघाट में भी मेडिकल कालेज नहीं खुल सका था, लेकिन भाजपा ने इस कमी को पूरा किया है। मंच से स्मृति ईरानी ने एक बच्चे से उसका नाम और भगवान राम के बारे में पूछा। इस पर स्मृति ने कहा कि देखिए, बच्चे को भगवान राम कौन हैं, ये पता है लेकिन सोनिया मैडम (सोनिया गांधी) को नहीं पता कि राम भगवान कौन हैं। जब वह सत्ता में थीं तो कहती थीं कि राम का कोई अस्तित्व नहीं हैं। आज उनके बच्चे (राहुल गांधी व प्रियंका गांधी) रामभक्तों से वोट मांगने घूम रहे हैं। स्मृति ईरानी ने गौरीशंकर बिसेन से वचन लिया कि चुनाव जीतने के बाद वह अमेठी और अयोध्या आएंगे और अपनी बहन (स्वयं को) आशीर्वाद देंगे। स्मृति ईरानी ने अपने भाषण का समापन जय श्रीराम के जयकारों से किया।

राहुल जी ने तो वैक्सीन लगाने से मना कर दिया था

कटंगी के मेहकेपार में स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि मोदी शेर हैं। उन्होंने तय कर दिया है कि पांच साल तक गरीबों को निश्शुल्क अनाज मिलेगा, तो मिलेगा। यही यदि दिल्ली में मैडम (सोनिया गांधी) की रिमोर्ट वाली सरकार होती, तो ढाई साल भी देश के गरीब परिवारों को अनाज फ्री में नहीं मिलता। कोरोना के समय केंद्र की नरेंद्र मोदी ने गोरों (विदेशी) के सामने हाथ ना फैलाकर देश में वैक्सीन बनाकर करोड़ों लोगों की जान बचाई, लेकिन राहुल जी चाहते थे कि देश में वैक्सीन ना बनाओ, विदेश से वैक्सीन मंगाओ। यही नहीं राहुलजी ने मोदी की वैक्सीन तक लगाने से मना कर दिया था। गांधी खानदान चाहता था कि गरीब वैक्सीन ना लगाए और मर जाए ताकि वह देश में अपनी राजनीति चला सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.