Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर केंद्र पर भड़के खरगे, बोले- युवाओं के सपनों को कुचल रही मोदी सरकार

50

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। खरगे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी देश के युवाओं के सपनों को कुचल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युवा देश में एकता और सद्भाव चाहते थे, लेकिन उन्हें नफरत और विभाजन मिला।

‘केंद्र के विश्वासघात से तंग आ चुका युवा’ 
मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “जब प्रधानमंत्री तेलंगाना में (जनसभा में) बोल रहे थे, तो उस समय एक बहुत ही परेशान करने वाला दृश्य सामने आया। एक लड़की देश के सामने मौजूद वास्तविक मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गई। ” उन्होंने दावा किया, “युवा भारत मोदी सरकार के विश्वासघात से तंग आ चुका है। उन्होंने नौकरियों की आकांक्षा की, लेकिन बदले में उन्हें 45 साल की सबसे ऊंची बेरोजगारी दर मिली। वे आर्थिक सशक्तीकरण चाहते थे, लेकिन बदले में भाजपा ने कमरतोड़ महंगाई दी, जिससे उनकी बचत 47 साल के निचले स्तर पर आ गई है।”

युवाओं की आकांक्षाओं को कुचल रही मोदी सरकार 
खरगे ने कहा, “युवा सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बदले में मोदी सरकार ने उन्हें लगातार बढ़ती आर्थिक असमानता दी। सबसे अमीर पांच प्रतिशत भारतीय नागरिकों के पास भारत की 60 प्रतिशत से अधिक संपत्ति है, जबकि मध्यम वर्ग और गरीब पीड़ित हैं। “

उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार में महिलाओं, बच्चों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के खिलाफ अपराध कई गुना बढ़ गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, “युवा देश में एकता और सद्भाव चाहते थे, लेकिन उन्हें नफरत और विभाजन मिला। मोदी सरकार और भाजपा भारत के युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं को कुचल रही है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.