Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...

दिवाली की रौनक के बीच जयपुर में कई जगह लगी आग, 84 लोग हुए घायल

32

दीपावली के पर्व पर शहरभर में 84 से अधिक लोग घायल हो गए और आग लगने की करीब 25 सूचनाएं मिलीं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में झुलस कर घायल होने के कुल 84 मामले सामने आए, जिनमें आखों में चोट के 43 मामले हैं। एसएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने कहा, ‘‘41 लोग झुलस गए और उन्हें कल रात अस्पताल लाया गया।

उनमें से सात लोगों को भर्ती कर लिया गया और बाकी को प्राथमिक उपचार दिया गया।” उन्होंने बताया कि आज सुबह समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान दर्ज किए गए कुल 84 मामलों में से 43 आखों में चोट के थे। सात लोगों को उपचार के लिये भर्ती किया गया है। जबकि 36 लोगों आपातकालीन उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अन्य अस्पतालों में कुछ और मामले सामने आए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र मीणा ने बताया कि बीती रात आग लगने की करीब 25 सूचनाएं मिलीं, हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई और कोई जनहानि की सूचना नहीं है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चुनावी आचार संहिता के चलते और दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘दीपावली का पर्व शांतिपूर्ण रहा।” उन्होंने बताया कि राजधानी में भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुगम बनाने के लिये विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.