Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

लैपटॉप को साफ करते वक्त जरुर बरतें ये सावधानी, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

47

आजकल सभी कामकाजी लोगों के लिए लैपटॉप लगभग अनिवार्य का गैजेट बन गया है। ऑफिस से लेकर घर तक इसका खूब इस्तेमाल होता है। नये लैपटॉप जितने ज्यादा एडवांस होते हैं, उतने ही ज्यादा नाजुक भी। खास तौर पर इनकी स्क्रीन बहुत ही सेंसेटिव होती है। जरा सा प्रेशर या केमिकल से इस्तेमाल से स्क्रीन खराब हो सकता है। ऐसे में अगर आप स्क्रीन को साफ करते वक्त कुछ सावधानियां नहीं बरतते हैं, तो आपको हजारों का नुकसान हो सकता है। आइये आज आपको बताएं कि लैपटॉप की क्लीनिंग में क्या नहीं करना चाहिए और क्या जरुर करना चाहिए।

ऐसा बिल्कुल ना करें

  • तमाम एक्सपर्ट्स लैपटॉप की स्क्रीन को साफ करने के लिए लिक्विड का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से आपके डिवाइस के स्क्रीन के साथ ही हार्डवेयर को भी नुकसान पहुंच सकता है।
  • स्क्रीन पर जमी धूल मिट्टी को हटाने के लिए किसी तरह के स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये लैपटॉप के हार्डवेयर को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • स्क्रीन की सफाई के लिए अल्कोहल या किसी केमिकल का इस्तेमाल ना करें। आजकल सभी टीवी और लैपटॉप में एलसीडी स्क्रीन का इस्तेमाल होता है। केमिकल से इसे नुकसान पहुंच सकता है।

कैसे करें सफाई?

  • लैपटॉप की स्क्रीन को साफ करने से लिए सूखा सूती कपड़ा या माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें।
  • ध्यान रखें कि कपड़ा साफ-सुथरा हो, ताकि उसमें मौजूद धूल-कणों की वजह से स्क्रीन पर स्क्रैच ना पड़े।
  • स्क्रीन को क्लीन करते वक्त हल्के हाथों से साफ करें, ताकि किसी तरह का स्क्रैच ना पड़े और दबाव से स्क्रीन को नुकसान ना पहुंचे।
  • अगर स्क्रीन पर दाग-धब्बे हों, तो पहले स्क्रीन को सूखे कपड़े से साफ कर लें। फिर कपड़े को थोड़ा गीला कर स्क्रीन पोंछ सकते हैं। लेकिन पानी अंदर नहीं जाना चाहिए।
  • अगर फिर भी स्क्रीन साफ ना हो, तो माइक्रोफाइबर कपड़े पर थोड़ा क्लीनिंग लिक्विड या अल्कोहल डालें और उससे प्रभावित इलाके की सफाई करें।
  • अगर एलसीडी स्क्रीन हो, तो किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
  • स्क्रीन को क्लीन करते वक्त हाथ को सर्कुलर मोशन में घुमाएं। खास तौर पर कॉर्नर पर सफाई करते वक्त कपड़े को सूखा रखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.