Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में कॉलेज स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी: स्कूली बैग से निकला ₹5.6 लाख का गांजा, महंगे शौक ने बना... तेलंगाना के सदाशिवपेट में हैवानियत: सरकारी अस्पताल के शौचालय में नवजात की कुचलकर हत्या, पुलिस जांच म... आंध्र प्रदेश: आरोग्यश्री योजना से ऑपरेशन कराने पहुंचे मरीज को बताया 'मृत', विजयवाड़ा नगर निगम पर फर्... महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... "हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ...

धमाके से थर्रा उठा तीन मंजिला मकान, महिला सहित चार झुलसे

56

इंदौर। अंजनीनगर में अलसुबह जोरदार धमाका हुआ। धमका इतना जोरदार था कि तीन मंजिला मकान थर्रा उठा। दरवाजे और खिड़कियां तक टूट गए। हादसे में चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। आग संभवत: गैस लीक होने से लगी है।

भोर में अचानक लगी आग

विजयनगर टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक घटना सुबह करीब सात बजे की है। बड़ी भमौरी स्थित अंजनीनगर में रहने वाले हसन शेख का 400 वर्गफीट पर तीन मंजिला मकान बना हुआ है। हसन की पत्नी समीना चाय बनाने के लिए किचन में गई थी। जैसे ही उसने लाइटर चालू किया जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतना तेज था कि तीन मंजिला मकान में दरारें पड़ गई। कमरें में सो रहा बेटा शाहरुख,बहू नाजमीन भी घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझा कर घायलों को निजी अस्पताल रवाना किया। समीना की हालत गंभीर बनी हुई है।

गैस रिसाव की संभावना

टीआइ के मुताबिक संभवत: गैस का रिसाव हो रहा था। रातभर रुम बंद होने से गैस भरी हुई थी।जैसे ही लाइटर चालू किया ब्लास्ट हो गया।घर में तीन-चार गैस के सिलेंडर भी रखे हुए थे।फायर ब्रिगेड ने समय रहते सिलेंडर निकाल लिए।आग से गैस पाइप लाइन और चीमन जल गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.