Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुलिस हवलदार के घर के ताला तोड़कर तीन लाख की कार चोरी

36

भोपाल। राजधानी में आचार संहिता की कड़ी सुरक्षा के बीच में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही है, बदमाश पुलिस कर्मचारियों के घर में भी चोरी करने से नहीं चूक रहे हैं।ऐसा ही मामला रातीबड़ के लेकब्यू कालोनी में रहने वाले पुलिस हवलदार के यहां सामने आया है। शातिर चोर उनके घर ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और उनके कार की चाबी मिली और उनके घर से कार चोरी करके फरार हो गए।घटना के समय वह घर पर नहीं थे। पुलिस ने शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

रातीबड़ थाने के एसआइ उदय सिसोदे ने बताया कि लेकब्यू कालोनी निवासी राजेश गिरी एसएएफ पुलिस ने में हवलदार है। चार नवंबर को उनके स्वजन बाहर गए हुए थे और वह अपनी ड्यूटी पर चले गए थे।इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके मकान के बाहर लगा ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। जहां पूरे घर की तलाशी ली, इस दौरान बदमाशों को घर में ज्यादा सामान तो नहीं मिला,लेकिन पुलिस हवलदार की कार की चाबी मिल गई और बदमाश कार की चाबी से गेट खोलकर कार लेकर फरार हो गए। जब शाम को राजेश गिरी घर पहुंचे तो तब इस चोरी का पता चला।

इधर, छोला मंदिर मेें तीन नवंबर को सात बजे अज्ञात चोर भानपुर मल्टी बी ब्लाक निवासी ओमप्रकाश चौकसे के घर से सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 हजार है। पुलिस दोनों चोरी की प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

आसपास कोई नहीं रहता है

रातीबड़ में पुलिस हवलदार राजेश गिरी के घर के आसपास कोई नहीं रहता है। इस कारण से इस चोरी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस को इस चोरी का कोई सीसीटीवी भी नहीं मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.