Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस... Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा... IIT Bombay Sahil Wakode Case: साहिल वाकोडे खुदकुशी मामले में बोले राज ठाकरे; IIT प्रशासन और जातिगत र... Sirohi Municipal Election: सिरोही में मंदिर में कसम खाने के बाद भी बीजेपी में क्रास वोटिंग! पूजा माल...

कमाई के मामले में भी विराट कोहली ‘बादशाह’ BCCI से मिलते हैं हर साल 7 करोड़ रुपये,1000 करोड़ से ज्यादा है नेटवर्थ

30

विश्व कप में रविवार को दक्षिण अफ्रीका एवं भारत के बीच खेले क्रिकेट मैच में विराट कोहली ने अपना 49 वां शतक लगाया। इस मैच में भारत दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर 243 रन से हराया। रनों के मामले में जहां कोहली को कोई मुकाबला नहीं है वहीं  कमाई के मामले में भी कोहली बादशाह हैं। विराट कोहली का नेटवर्थ इस साल 1000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं विराट कोहली कैसे और कहां-कहां से इनकम जनरेट करते है।

बता दें कि 35 साल के विराट कोहली (Virat Kohli) का जन्म 5 नवंबर को 1988 में दिल्ली में हुआ। जिन्होंने अपना 35 जन्मदिन पर खुद को वनडे में 49 सेंचरी मार खुद के जिदंगी का शानदार गिफ्ट दिया। इस साल किंग कोहली की नेटवर्थ लगभग 1050 करोड़ रुपये हैं। बता दें कि किंग कोहली ने साल 2008 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और  वह  2017 में एमएस धोनी के रिटायरमेंट के बाद भारतीय टीम के  कप्तान भी बने। उसके बाद अब भी वह टीम इंडिया के लिए लगातार रिकॉर्ड्स बनाते जा रहे हैं।

बीसीसीआई की तरफ से वीराट की फीस
विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ‘ए प्लस’ कैटेगरी में रखा है। उन्हें बोर्ड से सलाना 7 करोड़ रुपये कॉन्ट्रैक्ट के तहत मिलते हैं। इसके अलावा एक टेस्ट खेलने के लिए 15 लाख, एक वनडे के लिए 6 लाख और एक टी20 मैच खेलने के लिए बीसीसीआई विराट को  3 लाख रुपये देता है। इसके अलावा किंग कोहली एड्स के जरिए भी इनकम सोर्स जनरेट करते है। वह 18 से ज्यादा ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करते हैं।

विराट हर विज्ञापन शूटिंग के लिए सालाना 7.50 से 10 करोड़ रुपये लेते हैं विराट कोहली ने क्रिकेटर रहते हुए कई आलीशान प्रोपर्टी भी बनाई, जिनमें घर और अपार्टमेंट भी शामिल हैं। कोहली के पास मुंबई के वर्ली इलाके में एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने 2016 में लगभग 34 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके साथ ही कोहली के पास गुरुग्राम के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-1 में भी एक घर है, जिसे उन्होंने 2015 में लगभग 80 करोड़ रुपये में खरीदा था। विराट लग्जरी गाड़ियों के भी शौकिन है उनके पास ऑडी R8 V10 प्लस, ऑडी R8 LMX, ऑडी A8 L, ऑडी Q8, ऑडी S5 जैसी कार शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.