Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन “विवेक एक्सप्रेस” दुनिया के 24वें पायदान पर

40

भारतीय रेलवे (Indian Railways) को देश की जीवन रेखा कहा जाता है. ट्रेन का सफर तकरीबन हर भारतीय को पसंद भी है. भारतीय रेलवे दुनिया में चौथे नंबर का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। इसके साथ ही एशिया में इसका स्थान पहले पायदान पर है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में ट्रेनों का संचालन करने वाले भारतीय रेलवे के माध्यम से बड़ी संख्या में यात्री अपनी मंजिलों तक सफर पूरा करते हैं। बड़ा नेटवर्क होने के साथ यह विभिन्न प्रकार के तथ्यों से भरा है।

भारतीय रेलवे में 7 हजार से अधिक रेलवे स्टेशन हैं, जहां से 13 हजार से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इन ट्रेनों में से एक है विवेक एक्सप्रेस यह देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन नौ राज्यों से होते हुए 4,189 किमी की दूरी तय करती है। यह दूरी तय करने में ट्रेन को 75 घंटे का समय लगता है। इस ट्रेन की घोषणा रेल बजट 2011-12 में स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्मदिवस के अवसर पर की गई थी। यह असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाती है। इतना ही नहीं लंबी दूरी का सफर तय करने के मामले में यह दुनिया में 24वें पायदान पर आती है।

जिन नौ राज्यों से होकर यह ट्रेन चलती है, उनमें असम, नागालैंड, बिहार, वेस्ट बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल व तमिलनाडु शामिल हैं। यह भी बता दें कि डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी के बीच चलने वाली विवेक एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा सप्ताह में दो दिन है। इसे 19 कोचों के साथ चलाई जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.