Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रिलायंस जियो ने बाजार में अपना नया 4G फोन लॉन्च किया, यूजर ऑफर्स के साथ जियो मार्ट से खरीदें

54

त्योहार के सीजन को देखते हुए रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी है। इस बार भारतीय बाजार में रिलायंस जियो ने कम बजट में एक और नया फोन ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है। जिसका नाम Jio Phone Prima 4G है। इस लेटेस्ट फोन आपको सोशल मीडिया ऐप्स का भी ऐक्सेस मिलेगा। फोन में कंपनी कैमरा और एफएम रेडियो भी है।

लेटेस्ट फोन कई जबर्दस्त फीचर्स से लैस

जियो ने बाजार में अपने नए 4G फोन- Jio Phone Prima 4G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नई दिल्ली में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट में इस फोन से पर्दा उठाया। यह लेटेस्ट फोन कई जबर्दस्त फीचर्स से लैस है। इसमें कंपनी वॉट्सऐप और यूट्यूब जैसे ऐप भी दे रही है। फोन कंपनी की ई-रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। इसे यूजर आकर्षक ऑफर्स के साथ जियो मार्ट से भी खरीद सकते हैं। ब्लूऔर येलो कलर वेरिएंटएं में आने वाले इस फोन की कीमत 2599 रुपये है। कंपनी ने कहा कि फोन का ऑफिशियल लॉन्च दिवाली पर होगा। वहीं, जियो मार्ट के अनुसार यह फोन अभी केवल दिल्ली और मुंबई में डिलिवरी के लिए तैयार है।

फीचर और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 320×240 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 2.4 इंच का शानदार TFT डिस्प्लेऑफर कर रही है। फोन के बैक रैनल पर राउंडेड डिजाइन के अंदर जियो का लोगो मौजूद है। यहीं पर कंपनी फ्लैश लाइट और कैमरा भी दे रही है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। जियो का यह लेटेस्ट फोन 512MB रैम से लैस है। इसकी मेमरी को यूजर माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

राउंड एज डिजाइन वाला यह फोन ARM Cortex A53 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में एंटर टेनमेंट के लिए कंपनी एफएम
रेडियो फीचर भी ऑफर कर रही है। ओएस की बात करें तो यह फोन KaiOS पर काम करता है। सिंगल सिम स्लॉट वालेइस फोन
में कनेक्टि विटी के लिए आपको ब्लूटूथ 5.0 देखने को मिलेगा। फोन की बैटरी 1800mAh की है। कंपनी इस फोन में यूट्यूब,
जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सावन और जियो न्यूज जैसे इनबिल्ट ऐप ऑफर कर रही है। इसके अलावा इस फोन के यूजर
वॉट्सऐप, फेसबुक के साथ जियो सिनेमा और जियो पेकी सर्विस को भी ऐक्सेस कर सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.