Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव... NHAI Tunnel Project Shimla: मकानों में दरारें आने से सहमे लोग, एनएचएआई ने कहा— नवंबर 2025 से बंद है ... Rajasthan Mayor Election News: अजमेर, पाली, अलवर और उदयपुर में बीजेपी जीती, बीकानेर में कांग्रेस ने ... Youth Dies During Cricket Match: दौसा में मैच के दौरान टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरे युवक की मौत, वीडिय... Jamui Viral Video Case: बिहार के जमुई में नाबालिग से छेड़खानी मामले में बड़ा एक्शन, 3 आरोपी गिरफ्तार... Tarn Taran Police Encounter: तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़; 1 लाख का इनामी ढेर, एक ... Madhya Pradesh News: देवास में युवती का अनोखा ड्रामा, चिट्ठियां फेंककर की प्रेमी को बुलाने की मांग —... AAP vs BJP: 'पंजाब को बदनाम करने की साजिश'; संजय सिंह ने बताया क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले चेहरों का सच

दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र पर बन रहा विशेष संयोग, महामुहूर्त में इन चीजों की खरीदारी होगी शुभ

50

रायपुर।  आम उपभोक्ताओं के साथ ही कारोबारियों को भी जिन शुभ दिनों का इंतजार रहता है, वे शुभ दिन आने वाले है। दीपावली की खरीदारी शुभ मुहूर्तों में की जाती है और इसमें भी पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी का अपना अलग महत्व रहता है। इस वर्ष भी दीपावली के ठीक सात दिन पहले खरीदारी का यह महामुहूर्त पड़ने वाला है। शनिवार चार नंवबर सुबह आठ बजे से लेकर रविवार पांच नवंबर को सुबह 11 बजे तक खरीदारी के ये महामुहूर्त बना रहेगा।

ज्योतिषियों के अनुसार दोनों ही दिन नए कार्य की शुरुआत, भूमि, भवन, वाहन खरीदी के साथ ही आभूषणों व बहीत खाते के लिए सर्वश्रेष्ठ है। सराफा, कपड़ा, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर से लेकर लेकर पूरा बाजार खरीदारी के इस महामुहूर्त के लिए तैयार है।

पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदना विशेष शुभ

पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि किसी भी चीज की खरीदारी के लिए पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व रहता है। 27 नक्षत्र में पुष्य नक्षत्रों को राजा माना जाता है। इस नक्षत्र में की गई खरीदारी स्थायी समृद्धि प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदना विशेष शुभ माना जाता है। नया कारोबार शुरू करने से उत्तरोत्तर प्रगति होती है। इसके साथ ही इस दिन बही खाते,धार्मिक पुस्तकें, सोने-चांदी, स्फटिक आदि से निर्मित मूर्तियां, सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है।

शनिवार व रविवार दोनों ही रहेंगे शुभ

खरीदारी के लिए शनिवार व रविवार दोनों ही शुभ है क्योंकि शनिवार सुबह आट बजे से शुभ मुहूर्त पुष्य नक्षत्र की शुरूआत हो रही है और यह रविवार सुबह 11 बजे तक रहेगा। भारतीय परंपरा के अनुसार उदय काल से अस्त काल तक की मान्यता है। रविवार के दिन भी यह मुहूर्त होने से सर्वार्थसिद्धि योग कहलाएगा। सर्वार्थसिद्धि योग में सभी कार्य सिद्ध होते है।

शनि व बृहस्पति का मिलता है आर्शीवाद

पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, इसका कारण यह है कि इस नक्षत्र का अधिपति शनिव और उप स्वामी बृहस्पति है। दोनों ग्रहदेव प्रगति व लाभ के अनुकूल माने जाते है। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष भी शुभ मुहूर्तों में जबरदस्त खरीदारी की उम्मीद है। बाजार में उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक आफर भी दिए जा रहे है।

सराफा से लेकर आटोमोबाइल, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक्स है तैयार

पुष्य नक्षत्र को लेकर पूरा बाजार भी तैयार है। सराफा जगत से लेकर आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़ा बाजार में रौनक बनी हुई है। सराफा संस्थानों में जहां आभूषणों की नई रेंज के साथ ही ग्राहकों को लुभाने बनवाई में विशेष छूट दी जा रही है, इसके साथ ही कुछ संस्थानों में निश्चित राशि की खरीदारी पर आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे है।

इसी प्रकार आटोमोबाइल बाजार में भी कार-बाइक की रफ्तार तेज है। कारों में जहां 70 हजार रुपये तक की छूट के साथ ही 90 फीसद तक फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। इसी प्रकार दोपहिया में लोएस्ट डाउनपेमेंट में 2100 रुपये तक की छूट व कैशबैक का तोहफा भी दिया जा रहा है। साथ ही इसमें भी 90 फीसद तक फाइनेंस सुविधा उपलब्ध है।

राडा के सचिव कैलाश खेमानी ने बताया कि शुभ दिनों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा जबरदस्त बुकिंग की जा रही है। इसके साथ ही इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी टीवी,फ्रीज की नई रेंज के साथ ही आकर्षक छूट दी जा रही है। कपड़ा बाजार में तो त्योहारी सीजन के साथ ही शादी सीजन के हिसाब से भी नए कलेक्शन उपलब्ध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.