Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

दतिया की तीन सीटों से 3 उम्मीदवारों ने नाम लिए वापिस, अब 44 के बीच मुकाबला

51

दतिया। विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापिसी लेने की प्रक्रिया गुरुवार दो नबंवर को पूरी हो गई। इस दौरान भांडेर विधानसभा से एक प्रत्याशी एवं सेवढ़ा से दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापिस लिए हैं। इस तरह नामांकन जांच के बाद शेष बचे 47 में से 44 उम्मीदवार ही चुनावी रण में किस्मत आजमाएंगे। इधर चुनाव मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों को संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग आफीसरों द्वारा चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए गए हैं। जिले में 17 नवंबर को सुबह सात बजे से सांय छह बजे तक मतदान होगा।

सेवढ़ा के कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

विधानसभावार चुनाव मैदान में शेष बचे उम्मीदवारों में सेवढ़ा के कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिसमें कांग्रेस घनश्याम सिंह, आम आदमी पार्टी से संजय दुबे, भाजपा से प्रदीप अग्रवाल, बसपा से लाखन सिंह यादव, आम भारतीय पार्टी से आलोक सिंह जादौन, नेशनल यूथ पार्टी से करन सिंह कुशवाहा, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से दामोदर सिंह यादव, सपा से देवेंद्र सिंह चौहान, जन अधिकार पार्टी से धनसिंह बघेल, अाल इंडिया फार्वड ब्लाक से सोबरन बघेल सहित निर्दलीय के रूप में कल्याण जाटव, जसवंत सिंह, महिपत सिंह, मीना कुशवाहा, राजेश सिंह, राम अवतार सिंह कुशवाहा, रामकुमार इटौरिया, रामकुमार गुप्ता वैध, रामप्रकाश शामिल है।

भांडेर से नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में

भांडेर (अजा) से नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। जिसमें भाजपा से घनश्याम पिरौनिया, कांग्रेस से फूल सिंह बरैया, बसपा से चौधरी राजू दोहरे, आम आदमी पार्टी से रमानी जाटव, सपा से डीआर राहुल के अलावा निर्दलीय के रुप में अतर सिंह, ऊदल सिंह ठाकुर खंगार, राकेश, सुशील राधेश्याम चंदौरिया शामिल हैं।

दतिया में नहीं हुई कोई नाम वापिसी

विधानसभा क्षेत्र दतिया से 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। यहां से किसी ने नाम वापिस नहीं लिया। जो उम्मीदवार शेष हैं उनमें भाजपा से डा. नरोत्तम मिश्रा, कांग्रेस से राजेंद्र भारती, बसपा से लोकेंद्र नेताजी, समता मूलक समाज पार्टी से उषा अहिरवार, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से आजाद देशराज पवया सहित निर्दलीय के रूप में कप्तान सिंह परमार, सीएल बौद्ध, छोटे लाल, पंडित महेश चंद्र शास्त्री, रजनी लिटौरिया, रवि दांगी, राजू खान, रामनरेश दांगी, रामसिंह सेंगर, शिशिर खरे, आर सिंह, हरदास कुशवाह शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.