Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जनता प्रधानमंत्री मोदी को सुनने और प्रियंका गांधी को देखने के लिए आती है: कैलाश विजयवर्गीय

61

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गी इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी इंदौर संभागीय बैठक में शामिल हुए। जहां मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी की बैठक करके प्लान बनाना हमारे कार्य पद्धति का हिस्सा है ओर इसमें कोई नयापन नहीं है। हम साधारणता इस प्रकार की बैठक हर चुनाव में करते हैं और चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक ली जाती है और वहां की कमियों को लेकर चर्चा की जाती है।

 कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह सतत होने वाली प्रक्रिया है सभी संभागों में इस प्रकार की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कई निर्दलीय नाराज प्रत्याशियों ने फॉर्म भरने के सवाल पर कहा कि 90% लोगों से बात हो गई है और सभी मान गए हैं। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी नोटिस को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह स्वाभाविक बात है उन लोगों ने जिस तरीके से भ्रष्टाचार किया है और अपने ही साथी मनीष सिसोदिया को फंसा दिया है, कैलाश विजयवर्गीय ने अरविंद केजरीवाल को षड्यंत्रकारी आदमी कहा है उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बहुत सारे ऐसे प्रमाण एजेंसियों को मिल रहे हैं जिसके चलते उन्हें भी ईडी का नोटिस आ गया है

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री रतलाम दौरे पर आएंगे वहीं प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश के दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दौरे तो सभी करते हैं लेकिन दौरों से प्रभाव किसका पड़ता है यह महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रभावी नेता हैं और जहां भी जाते हैं वहां पर उनका प्रभाव पड़ता है, लेकिन प्रियंका गांधी को लोग केवल देखने आते हैं उन्हें सुनने नहीं आते हैं और नरेंद्र मोदी को सुनने आते हैं देखने नहीं। वह कांग्रेस पार्टी की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ दिग्विजय सिंह रोहित शर्मा और विराट कोहली से तुलना को लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये क्रिकेट के खिलाड़ियों का अपमान है, उन्होंने कहा कि मैं राजनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं कि उनके जीवन में पहली बार उन्होंने किसी विधानसभा चुनाव के कार्यालय का उद्घाटन किया है और यह मुझे उन्होंने सम्मान दिया है जिस तरीके से राजनाथ सिंह आशीर्वाद देकर गए हैं यह उनका मेरे प्रति अनुराग है,, उनके प्रति में आभार व्यक्त करता हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.