Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बंद फाटक पार करते समय हुआ बड़ा हादसा, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर मां और उसकी 2 बेटियों की दर्दनाक मौत

39

मेरठ में कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के कासमपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार शाम रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला एवं उसकी दो बेटियों की वहां से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि कंकरखेड़ा क्षेत्र का नरेश अपनी पत्नी मोना (40) और दो बेटियों– मनीषा (14) एवं चारू (सात) के साथ रेहड़े से कंकरखेड़ा के अशोकपुरी जा रहा था। नरेश रेहड़ा (ठेला) चला रहा था और पत्नी एवं दोनों बेटियां पीछे बैठी थीं। कासमपुर रेवले फाटक बंद होने पर वह नीचे से रेहड़ा निकालने लगा, तभी वंदेभारत ट्रेन आ गई। रेहड़े का पिछला हिस्सा ट्रेन से टकरा गया, जिससे रेहड़े में बैठी मोना और उसकी दोनों पुत्रियों की मौके पर मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। सिंह के अनुसार घटना के समय रेलवे फाटक बंद था।

नवरात्र में बिना लहसुन-प्याज के भोजन से काम आसानी से चल गया। लेकिन अब अचानक प्याज के दाम बढ़ने से जायका महंगा पड़ रहा है। सिर्फ 10 दिनों में यह 35 से बढ़ कर 70 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया। देशभर में प्याज की कीमतों को लेकर महंगाई का बाजार इस कदर तेज हुआ कि लखनऊ, उरई, हमीरपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्याज की कीमतें आसमान छूती नजर आई। महज 10 दिन में प्याज के भाव दोगुना होने से आम आदमी की जेब पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में रविवार को इंग्लैंड को 100 रन से हराकर लगातार छठी जीत हासिल करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्‍यमंत्री योगी ने रविवार की शाम सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”एक और अविस्मरणीय विजय! इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार जीत की संपूर्ण देशवासियों को हार्दिक बधाई! सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन। भारतीय क्रिकेट टीम का विजय अभियान अविराम जारी रहे। जय हिंद।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.