Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

PM मोदी का युवाओं को तोहफा, 51 हजार लोगों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

51

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अक्टूबर, 2023 को रोजगार मेले में सरकारी विभागों में नियुक्त किए गए 51,000 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर बाटेंगे। दोपहर 1 बजे वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रधामंत्री रोजगार मेला के इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे जिसमें नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। पीएम मोदी युवाओं को इस कार्यक्रम में संबोधित भी करेंगे।

37 स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन

देश में कुल 37 स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। ये नियक्ति केंद्र सरकार के विभागों के साथ साथ राज्य सरकारों और केंद्र शाषित प्रदेशों में भी ये नियक्तियां सरकारी विभागों की जा रही रही है जो इस अभियान के साथ जुड़े हैं। नव-नियुक्त कर्मचारी जिन्हें देशभर में चयन किया गया है सरकार के अलग अलग विभागों जैसे रेल मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट, गृह मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, स्वास्थ्य मंत्रालय के अलावा अन्य विभाग भी शामिल हैं।

रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। रोजगार मेला आगे भी रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

कर्मचारी किसी भी डिवाइस के साथ जुड़ सकते हैं

नियुक्त किए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को iGOT कर्मयोगी पोर्टल (iGOT Karmayogi portal) पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर मिलेगा। 750 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। ये कर्मचारी कही से भी और किसी भी डिवाइस के जरिए इसके साथ जुड़ सकते हैं। जून 2022 में प्रधानमंत्री ने एलान किया था कि अगले डेढ़ सालों यानि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को मिशन मोड में सरकारी नौकरी दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने जून 2022 में सभी सरकारी मंत्रालयों और विभागों में खुद खाली पदों की समीक्षा की थी जिसके बाद भर्ती करने का फैसला लिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.