Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

परीक्षा में धांधली को लेकर पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा

49

पटना: राजधानी पटना में बीपीएससी कार्यालय के बाहर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थियों के द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है। दरअसल, पिछले दिनों बीपीएससी के द्वारा शिक्षक परीक्षाएं ली गई है। उसमें काफी सारी अनियमिताएं सामने आ रही है, जिसको लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का गुस्सा चरम पर है।

शिक्षक बहाली रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप 
छुट्टी के बाद बीपीएससी कार्यालय के खुलते ही अभ्यर्थियों का पहुंचना लगातार जारी है और अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय पहुंच रहे हैं। अभ्यर्थी शिक्षक बहाली रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे है। हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों ने परिणाम में धांधली के सबूत भी मीडिया के सामने रखा। अभ्यर्थी आयोग के अधिकारियों से रिजल्ट में सुधार की मांग के साथ साथ, कट ऑफ अंक जारी नहीं होने से आयोग पर सवाल खड़े कर रहे है।

इसी बीच छात्र नेता दिलीप ने कहा कि उनके पास कंप्यूटर साइंस के सैकड़ों अभ्यर्थियों का फोन आया कि रिजल्ट में धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर साइंस के अलावा माध्यमिक में सोशल साइंस में भी काफी गड़बड़ी देखने को मिल रही है। गणित विषय में भी गड़बड़ी हुई है और काफी संख्या में बीएड अभ्यर्थी भी प्राइमरी में क्वालीफाई कर गए हैं और उन्हें ट्रेनिंग सेंटर भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.