Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त... Karwa Chauth 2026: अपनों से दूर भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ में 212 मानसिक रूप से स्वस्थ महिलाएं रखेंग... Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजि...

महुआ मोइत्रा के साथ निजी तस्वीरों के वायरल होने पर भड़के शशि थरूर, बताया फोटो का सच

53

नई दिल्ली। केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर की तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। अब इस पर कांग्रेस सांसद की प्रतिक्रिया सामने आई है । उन्होंने कहा कि महुआ उनके लिए एक बच्ची की तरह है। जो तस्वीरें वायरल हुई हैं वे जन्मदिन पर आयोजित पार्टी की है। तस्वीरों को अब तोड़-मरोड़कर प्रसारित किया जा रहा है।

‘जन्मदिन पार्टी की है तस्वीरें’

कोट्टायम में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, महुआ मोइत्रा के साथ खुद की तस्वीरें वायरल होने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। थरूर ने इसे लो-लेवल पॉलिटिक्स बताया है। इसके साथ ही थरूर ने वायरल तस्वीरों का सच भी बताया है। थरूर के मुताबिक यह तस्वीरें महुआ मोइत्रा के जन्मदिन समारोह की है। उन्हों ने कहा कि कुछ लोग गलत मंशा से इन तस्वीरों को क्रॉप करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर थरूर और मोइत्रा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

महुआ को बताया बच्ची

शशि थरूर ने कहा कि यह उस बच्ची के जन्मदिन की फोटोज हैं। उन्होंने कहा कि मैं महुआ को बच्ची तो नहीं कह सकता, लेकिन मेरे लिए वह बच्ची के ही समान है। आखिर वह मुझ से करीब 10-20 साल छोटी है। थरूर ने आगे कहा कि इस मौके पर 15 लोग मौजूद थे। मेरी बहन को भी इन्वाइट किया गया था और वह भी यहां पहुंची थी। थरूर ने कहा कि तस्वीरों में से अन्य लोगों को जान बूझकर क्रॉप कर दिया गया है। कांग्रेस सांसद ने इस मामले को नजर अंदाज करने की बात भी कहा। उन्होंने कहा कि मेरे लिए लोगों के लिए काम करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं इन ट्रोल्स की बातों को बहुत ज्यादा महत्व नहीं देता।

‘मैं ट्रोल्स को ज्यादा महत्व नहीं देता’

थरूर ने कहा कि मैं ट्रोल्स को ज्यादा महत्व नहीं देता हूं। मेरी प्राथमिकता लोगों के लिए काम करना है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तस्वीरों के वायरल होने पर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तस्वीरों को बिना कोई संदर्भ दिए प्रसारित किया गया।

महुआ भी हो चुकी हैं नाराज

इससे पहले महुआ मोइत्रा भी इन तस्वीरों को लेकर भड़क चुकी हैं। उन्होंनेइसेभाजपा की ट्रोल सेना का कारनामा बताया जो उनकी निजी तस्वीरों को पोस्ट कर रहा है। महुआ नेडिनर की तस्वीरों पर रिएक्ट करतेहुए एक्स पर लिखा कि बंगाल की महिलाएं जिंदगी जीती हैं, झूठ नहीं। टीएमसी सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुझे सफेद ब्लाउज की तुलना में ग्रीन ड्रेस पसंद है। उन्होंने कहा कि फोटो को क्रॉप करने की क्या जरूरत थी? गौरतलब है कि इन दिनों महुआ मोइत्रा लोकसभा की लॉगिन सेजुड़ी डिटेल बिजनेसमैन के साथ शेयर करनेके लिए जांच का सामना कर रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.