Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...

Sharad Purnima 2023 Do’s and Don’ts: शरद पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें शराब का सेवन, इन बातों की रखें सावधानी

52

इंदौर। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा पर्व का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। शरद पूर्णिमा को पूनम पूर्णिमा और कोजागिरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

शरद पूर्णिमा का मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर, शनिवार की सुबह 04.17 मिनट से शुरू होगी और 29 अक्टूबर, रविवार की मध्य रात्रि 01.53 मिनट पर समाप्त होगी। धार्मिक मान्यताओं है कि शरद पूर्णिमा की रात को माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और उन घरों पर अपनी कृपा बरसाती है, जहां प्रकाश और साफ-सफाई होती है। यही कारण है कि शरद पूर्णिमा की रात को लोग अपने घरों के द्वार रात में भी खुले रखते हैं।

इस बार न खाएं शरद पूर्णिमा पर खीर

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, शरद पूर्णिमा की रात को लोग खीर बनाकर रात को खुले आकाश के नीचे रखते हैं और अगले दिन उसका सेवन करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है और चंद्रमा की रोशनी में खीर रखने से वह अमृत के समान हो जाती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण भी लगने वाला है, इसलिए इस दौरान खीर नहीं खाना चाहिए। इस दौरान सूतक काल भी मान्य होगा।

शरद पूर्णिमा पर भूलकर न करें ये काम

शीत ऋतु में गर्म दूध का सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इस दिन भूलकर भी शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन भूलकर भी धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी भी व्यक्ति को कर्ज देने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है। शरद पूर्णिमा के दिन यदि घर पर कोई सुहागिन महिला आती है तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। सुहागन स्त्री का सत्कार करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.