Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

दिवाली से पहले करें आम की पत्तियों से जुड़ा ये उपाय, हर इच्छा होगी पूरी

56

इंदौर। हिंदू धर्म में आम के पत्तों का बहुत महत्व होता है। पूजा हो या कोई भी शुभ कार्य आम के पत्तों का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इनके बिना शुभ कार्य अधूरा माना जाता है। शुभ काम में आम के पत्तों का इस्तेमाल करने के पीछे कई सकारात्मक कारण हैं। हर साल हम दिवाली के खास मौके पर आम के पत्तों से बनी माला हमारे घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं। आम के पत्तों से मुख्य द्वार पर कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही आय के नए रास्ते खुलते हैं।

समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

अगर घर के प्रवेशद्वार पर आम के पत्ते लगाए जाएं, तो ये घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। यदि आप अपने घर के मुख्य द्वार पर कलावे के साथ आम के पत्ते लगाते हैं, तो इससे न केवल सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि घर में सुख-शांति रहती है। मंदिर में गणेश जी के पास आम के पत्ते रखने से धन की कभी कमी नहीं होती।

धन लाभ के लिए

पूजा के दौरान पूरे घर में आम के पत्तों से जल का छिड़काव करें। ऐसा करने पर आर्थिक लाभ होने की संभावना होती है। अगर आप अपने करियर में किसी भी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो रोज सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर आम के पेड़ पर जल चढ़ाएं। इससे आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी।

आर्थिक तंगी होगी दूर

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से कर्ज में डूबा हुआ है या किसी तरह की आर्थिक तंगी से परेशान है, तो आम के पत्तों का यह उपाय लाभकारी साबित हो सकता है। 11 आम के पत्ते लें और उन्हें कच्चे सूत में बांध लें। फिर उन्हें शहद में डुबो दें। इन पत्तों को शिवलिंग के अशोक सुंदरी पर अर्पित करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.