Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

हरियाणा से केरल ले जाई जा रही थी अवैध शराब, कंटेनर को घेराबंदी कर पकड़ा

44

धार, धामनोद। पुलिस को करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की अवैध शराब जब्त करने में सफलता मिली है। मिनी ट्रक में शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा था। यह शराब हरियाणा के करनाल से कोची केरल ले जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर कंटेनर को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने मिनी ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया है।

अवैध परिवहन पर विशेष रूप से नजर

एसपी मनोज कुमार सिंह ने सभी थाना क्षेत्र को निर्देशित किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब के अवैध परिवहन पर विशेष रूप से नजर रखी जाए। उपरोक्त निर्देश पर एसडीओपी मोनिका सिंह व थाना प्रभारी समीर पाटीदार द्वारा क्षेत्र में शराब माफियाओं पर नजर रखी जा रही थी।

मुखबिर से मिली थी सूचना

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कंटेनर एचआर67, डी9279 इंदौर से मानपुर की ओर आ रहा है। इसमें अवैध शराब भरी है। सूचना पर थाना प्रभारी पाटीदार ने टीम गठित कर मधुबन चौराहे पर घेराबंदी कर बताए गए मिनी कंटेनर को रोका। तलाशी लेने पर कंटेनर में महंगी शराब भरी हुई पाई गई।

अपर्याप्‍त मिले दस्‍तावेज

थाने लाकर दस्तावेजों की जांच की गई तो दस्तावेज अपर्याप्त पाए गए। दस्तावेजों के साथ और ओवर राइटिंग और छेड़छाड़ भी की गई थी। इससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि शराब अवैध है। पुलिस ने चालक इंद्रजीत पुत्र वीरजीत कश्यप निवासी नगलावन जिला कासगंज उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब एक करोड़ 50 लाख रुपये है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित एएसआइ संजय मिश्रा, एसआइ नारायण रावल, सुरेंद्र वास्कले, संजय पुरोहित, प्रधान आरक्षक मनीष चौधरी व आशीष पाल का सहयोग रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.