Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

किसानों को मोदी सरकार दे रही बड़ा गिफ्ट, इस योजना के तहत मिलेगी अनुदान राशि

44

चुनाव से पहले केंद्र सरकार किसानों को बहुत बड़ा गिफ्ट दे सकती है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार खेती के कार्यों को आसान करना चाहती हैं। इसके लिए ट्रैक्टर अथवा पावर ट्रिलर क्रय करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी से पाँव पीछे खींचना पड़ रहा है तो घबराएं नहीं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना अंतर्गत बागवानी में मशीनीकरण कार्यक्रम के तहत उद्यान विभाग की ओर से अनुदान पर ट्रैक्टर व पावर ट्रिलर वितरण की योजना संचालित की है। जिले में चार ट्रैक्टर व आठ पावर ट्रिलर का वितरण का लक्ष्य तय किया है। इससे करोड़ों किसानों को फायदा होगा।

किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर व पावर ट्रिलर वितरित करने की योजना

सरकार किसानों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर प्रयासरत है, ताकि उनके लिए खेती करना आसान हो सके तो वह उत्पादन में वृद्धि कर अपनी आय को बढ़ा सकें। इसके लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। साथ ही उन्हें खाद-बीज की व्यवस्था करने में तनिक भी दिक्कत न आने पाए, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना चलाकर प्रति वर्ष छह हजार रुपये सम्मान निधि भी दी जा रही है। अब किसानों को अनुदान पर ट्रैक्टर व पावर ट्रिलर वितरित करने की योजना बनाई है।

चार ट्रैक्टर वितरित करने का लक्ष्य

जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि 20 हॉर्स पावर के चार ट्रैक्टर वितरित करने का लक्ष्य मिला है। इसमें लाभार्थी को एक लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा। इसी तरह आठ बीएचपी (ब्रेक हॉर्स पावर) से कम के तीन पावर ट्रिलर व इससे ऊपर के पांच पावर ट्रिलर वितरण का लक्ष्य हैं। इसमें क्रमश: 50 हजार व 75 हजार रुपये का अनुदान तय है। प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर लाभार्थियों का चयन होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.