Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इंदौर विधानसभा-1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला की शिकायत पहुंची चुनाव आयोग

52

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र एक से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। इसमें आरोप है कि शुक्ला ने योजनाबद्ध तरीके से आमजन में यह प्रचारित किया कि वे 10 अक्टूबर से भागवत कथा करवाएंगे। इसमें प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी 16 अक्टूबर तक व्यासपीठ पर कथा वाचन और आशीर्वचन प्रदान करेंगी।

शिकायत में कहा है कि शुक्ला ने आमजन को यह विश्वास दिलाने के लिए कि वे वास्तव में कथा करवा रहे हैं, क्षेत्र में कथा का प्रचार-प्रसार भी किया। 9 अक्टूबर 2023 को शुक्ला और उनके समर्थक आमजन में यह बात फैलाने लगे कि भारतीय जनता पार्टी और उसके प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के प्रभाव और दबाव में प्रशासन कथा में अडंगे डाल रहा है। शुक्ला ने प्रेसवार्ता आयोजित कर विजयवर्गीय पर योजनाबद्ध तरीके से पडयंत्रपूर्वक, असत्य और मनगढ़ंत आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की। जनता के बीच यह प्रतिरूपण करने का प्रयास भी किया है कि कथा कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा द्वारा नहीं होने दी जा रही है।

जनता को दिया प्रलोभन

इसी तरह शुक्ला ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्टर जारी कर जनता को प्रलोभित करने का प्रयास भी किया। इसमें कहा है कि महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। भाजपा विधि प्रकोष्ठ महानगर संयोजक निमेष पाठक ने बताया कि हमने शिकायत में शुक्ला के खिलाफ लोक प्रतिनिधि अधिनियम की धारा 123 (2), 125, सहपठित धारा 295 ए, 211, 177, 171 (सी), 171 (एफ) भादवि की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.