Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

25 चिह्नित प्रकरणों के निराकरण के आदेश का विरोध करने वाले इंदौर के 1700 वकीलों की बढ़ी परेशानी

46

इंदौर। तीन माह में 25 चिह्नित प्रकरणों के निराकरण के आदेश का विरोध करते हुए कार्य से विरत रहने वाले वकीलों की परेशानी बढ़ गई है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में वकीलों के खिलाफ अवमानना प्रकरण दर्ज हुए थे। इन प्रकरणों की सुनवाई इंदौर के बजाय जबलपुर में होगी। ऐसे में इन वकीलों को सुनवाई के दौरान जबलपुर उपस्थित होना पडेगा।

प्रदेशभर में साढ़े चार हजार से ज्यादा वकीलों के खिलाफ अवमानना प्रकरण दर्ज हुए थे। इनमें से 1700 से ज्यादा वकील इंदौर के हैं। अवमानना याचिकाओं में 17 अक्टूबर को जबलपुर में सुनवाई होगी। गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने आदेश जारी कर जिला न्यायालय के न्यायाधीशों से कहा था कि वे तीन माह के भीतर 25 चिह्नित प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निराकरण करें। वकील इस आदेश का विरोध कर रहे थे।

न्यायिक कार्य से विरत रहे थे प्रदेशभर के वकील

वकीलों का कहना था कि इस आदेश की वजह से न्यायालय का नियमित काम प्रभावित होता है। 25 चिह्नित प्रकरणों के निराकरण के चक्कर में न्यायाधीश अन्य प्रकरणों की सुनवाई पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। राज्य अधिवक्ता परिषद ने इस आदेश का विरोध करते हुए प्रदेशभर के वकीलों से न्यायिक कार्य से विरत रहने का आह्वान किया था। वकीलों ने इसका समर्थन किया और न्यायिक कार्य के लिए न्यायालयों में उपस्थित नहीं हुए।

हाई कोर्ट ने वकीलों को जारी किया था मेमो

हाई कोर्ट ने सुनवाई के लिए उपस्थित नहीं होने वाले इंदौर के 1700 से ज्यादा वकीलों के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी। हाल ही में मप्र हाई कोर्ट ने मेमो जारी कर इंदौर खंडपीठ में इस मामले में दर्ज 1700 से ज्यादा अवमानना याचिकाओं का असल रिकार्ड जबलपुर मुख्यपीठ भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

वकील हैं परेशान

हाई कोर्ट के अवमानना याचिकाएं जबलपुर ट्रांसफर करने के आदेश से वकील परेशान हैं। इंदौर के इन वकीलों को अब सुनवाई के लिए जबलपुर में उपस्थित होना पड़ेगा। हालांकि, कुछ वकीलों ने इंदौर के वकीलों की तरफ से जबलपुर में पैरवी करने का प्रस्ताव भी रखा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.