Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव...

हमास से जारी जंग के बीच इजरायल दूतावास ने कहा, ‘धन्यवाद भारत’, जानिए पूरा मामला

51

तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच पांचवें दिन भी जंग (Israel Hamas War) जारी है। दोनों तरफ अब तक 3000 से अधिक लोगों के मारे जाने की सूचना है। वहीं युद्ध का दायरा हर दिन बढ़ता जा रहा है।

इजरायल (Israel) का पलटवार जारी है। इजरायल ने गाजा पट्टी से बॉर्डर वाले इलाकों पर कब्जा करने का दावा किया है। शनिवार सुबह हमास ने अचानक इजरायल पर 5000 रॉकेट दागे थे। अब इजरायल जवाबी हमले कर रहा है। उसका कहना है कि वह अब तक 4500 मिसाइलों से हमास के आतंकियों पर हमला कर चुका है।

ओडिशा के 50 विद्यार्थी इजरायल में फंसे

युद्ध के बीच राउरकेला की अर्पिता पंडा समेत ओडिशा के 50 से अधिक विद्यार्थी वहां फंसे हैं। वे विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं। इजरायल की सीमा क्षेत्र में युद्ध जारी है, जबकि अन्य क्षेत्र शांत हैं। इसके बाद भी सतर्कता बरती जा रही है एवं उन्हें घरों में ही रहने का निर्देश दिया गया है।

इजरायल दूतावास का मैसेज वायरल

खूनी संघर्ष के बीच इजरायल दूतावास ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, धन्यवाद भारत! आप सब से पिछले 4 दिन में मिले अटूट प्यार और समर्थन से हम अभिभूत हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि हम आप सब को व्यक्तिगत रूप से चाहे जवाब न दे पा रहे हों पर हम आपके स्नेह और समर्थन पूर्ण सब संदेशों को पढ़ रहे हैं। आतंकवाद से इस लड़ाई में हम जरूर जीतेंगे।

हथियार लेकर इजरायल पहुंचा पहला अमेरिकी विमान

इजरायल – हमास युद्ध के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने एक तरह से इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। अब अमेरिका ने इजरायल को हथियार मुहैया करवाना भी शुरू कर दिया है। हथियार लेकर अमेरिका का पहला सैन्य विमान इजरायल पहुंचा

तुर्की ने इस पर आपत्ति ली है। तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने गाजा में संभावित ‘गंभीर नरसंहार’ की आशंका जताते हुए अमेरिका की आलोचना की। इससे पहले अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा था कि अमेरिका अपना एक युद्धपोत इजरायल के करीब तैनात कर रहा है।

हमास ने कैसे किया हमला, अध्ययन कर रही भारतीय सेना

इस बीच, भारतीय सेना इस बात का बारीकी से अध्ययन कर रही है कि हमास के आतंकियों ने इजरायल पर इतना बड़ा हमला कैसे किया और इजरायल की सुरक्षा एजेंसियां कहां नाकाम रहीं।

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में आयोजित भारतीय सेना के कमांडरों के सम्मेलन के दौरान भी इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.